सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Strict arrangements during teacher recruitment exam in Udaipur female candidates asked to remove their earrin

Udaipur: टीचर भर्ती परीक्षा में रहा कड़ा इंतजाम, महिला अभ्यार्थीयों से उतरवाई गईं बालियां, काटा गया कलावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर जिले में शिक्षक भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। पहली पारी में 84 प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षा की निष्पक्षता के लिए सख्त सुरक्षा व जांच व्यवस्था लागू की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।
 

Strict arrangements during  teacher recruitment exam in Udaipur female candidates asked to remove their earrin
कैलहट के रामललित पीजी कालेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत उदयपुर जिले में दूसरी पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। जिले में दूसरी पारी में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,640 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर सुरक्षा एवं जांच व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। इससे पहले पहली पारी की परीक्षा जिले के दो केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Trending Videos


संतुलित रहा पेपर
पहली पारी में कुल 576 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 486 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 90 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पारी में 84 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत आसान, बल्कि संतुलित स्तर का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उतरवाई गईं बालियां और अंगूठियां  
 परीक्षा से पूर्व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया। सरकारी रेजिडेंसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों से कलावा (धार्मिक धागा), कानों की बालियां और अंगूठियां उतरवाई गईं। पाबंदी के बावजूद कई अभ्यर्थी आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिन्हें प्रवेश से पहले बाहर ही उतरवाया गया। इसके अलावा सुबह की सर्दी को देखते हुए कई अभ्यर्थी टोपा, हुडी वाली जैकेट और अतिरिक्त ऊनी वस्त्र पहनकर पहुंचे थे, जिन्हें जांच के दौरान बाहर उतरवाया गया। सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

ये भी पढ़ें: श्मशान घाट को लेकर दो गांवों में हुआ विवाद, करीब 7 घंटे के इंतजार के बाद हुआ अंतिम संस्कार

परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था 
प्रशासन के अनुसार पहली पारी के लिए सुबह 8 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जबकि परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। वहीं दूसरी पारी में 18 केंद्रों पर कुल 5,640 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि लेवल-1 की परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित की जा चुकी है, जबकि लेवल-2 की परीक्षाएं 18, 19 और 20 जनवरी को दो पारियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सख्त रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed