{"_id":"69c27c790688b865db04c543","slug":"rbse-10th-result-2026-jhalawar-s-kanishka-sharma-secured-99-in-rbse-10th-result-dreams-of-becoming-a-doctor-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th Result 2026: झालावाड़ की कनिष्का शर्मा ने 99% अंक हासिल कर किया कमाल, डॉक्टर बनने का है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 10th Result 2026: झालावाड़ की कनिष्का शर्मा ने 99% अंक हासिल कर किया कमाल, डॉक्टर बनने का है सपना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan 10th Result 2026: झालावाड़ की कनिष्का शर्मा ने 10वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। नियमित पढ़ाई, शिक्षकों और परिवार के सहयोग से सफलता पाई। अब वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का सपना देख रही हैं।
पिता के साथ छात्रा कनिष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झालावाड़ जिले के मनोहर थाना कस्बे की रहने वाली कनिष्का शर्मा ने कक्षा दसवीं के जारी परिणाम में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित इस कस्बे की इस छात्रा ने अपनी मेहनत के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और अब वह डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं।
Trending Videos
मेहनत और लक्ष्य ने दिलाई सफलता
जिले में घोषित हुए दसवीं बोर्ड परिणाम में कनिष्का शर्मा पहले स्थान पर रहीं। बातचीत के दौरान कनिष्का ने बताया कि उन्होंने नियमित और लक्ष्य के साथ पढ़ाई की। वह रोजाना करीब 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने उसे लगातार प्रेरित और मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का सहयोग बना मजबूती
कनिष्का के पिता नवनीत शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का सपना डॉक्टर बनने का है और परिवार उसकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
पढ़ें- Rajasthan 10th Result 2026: दसवीं में जयपुर की छवि लाईं 99.33%; लड़कियों में किसको मिले कितने अंक, यहां जानें?
बचपन से ही पढ़ाई में रही अव्वल
पिता के अनुसार, कनिष्का बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मनोहर थाना क्षेत्र में ही हुई और वह पिछले चार वर्षों से इसी स्कूल में अध्ययन कर रही है। इससे पहले कक्षा आठवीं में भी उसने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रह चुकी है।
छुट्टियों में भी नहीं छोड़ी पढ़ाई
नवनीत शर्मा ने बताया कि कनिष्का ने कभी पढ़ाई में लापरवाही नहीं की। स्कूल की छुट्टियों के दौरान भी वह नियमित रूप से अपने कमरे में पढ़ाई करती रही। परिवार का शैक्षणिक माहौल भी उसके लिए प्रेरणादायक रहा, जहां पिता एलआईसी एजेंट हैं और मां मध्य प्रदेश के दियापूरा गांव के एक स्कूल में सरकारी शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन