{"_id":"69bfc94b63f2af4ba908ea45","slug":"rajasthan-news-sikkim-governor-op-mathur-jhalawar-visit-tours-gagron-water-fort-praises-historical-heritage-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim Governor Jhalawar Visit: झालावाड़ में OP माथुर ने देखा गागरोन जल दुर्ग, एतिहासिक धरोहर की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikkim Governor Jhalawar Visit: झालावाड़ में OP माथुर ने देखा गागरोन जल दुर्ग, एतिहासिक धरोहर की सराहना की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
OP Mathur Visits Jhalawar: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने पहली बार झालावाड़ पहुंचकर गागरोन जल दुर्ग का भ्रमण किया। उन्होंने इसकी एतिहासिक और स्थापत्य विशेषताओं की सराहना करते हुए संरक्षण और पर्यटन विकास पर जोर दिया, बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
गागरोन जल दुर्ग के भ्रमण के दौरान सिक्किम के राज्यपाल OP माथुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झालावाड़ जिले में स्थित विश्व धरोहर गागरोन जल दुर्ग का रविवार को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने भ्रमण किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कालीसिंध और आहू नदियों के संगम स्थल के प्राकृतिक दृश्य को निहारा और इसकी सराहना की।
Trending Videos
दुर्ग की स्थापत्य और ऐतिहासिक विशेषताओं में रुचि
राज्यपाल ने दुर्ग की ऐतिहासिक और स्थापत्य विशेषताओं में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि बिना नींव के चट्टानों पर सदियों से खड़ा यह दुर्ग भारतीय शौर्य और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने इसे अद्वितीय और अविश्वसनीय बताते हुए देश की गौरवशाली पहचान से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने दी जानकारी
भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने राज्यपाल को गागरोन दुर्ग के इतिहास, जौहर की परंपरा, विभिन्न शासकों के योगदान, संत पीपा जी के जीवन प्रसंग और गागरोनी तोतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संरक्षण और पर्यटन पर दिया जोर
राज्यपाल ने गागरोन जल दुर्ग के संरक्षण और पर्यटन की दृष्टि से इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है और इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।
पढ़ें- Rajasthan News: झालावाड़ के इस विवाह समारोह में जुटे देशभर के VIP, स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज पहुंचे
इस अवसर पर एसपी अमित कुमार, एसडीएम अभिषेक चारण, एसडीएम खानपुर रजत कुमार विजयवर्गीय, डिप्टी खानपुर गरिमा जिंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल करीब एक घंटे तक दुर्ग में रहे और बाद में झालावाड़ लौटकर हवाई मार्ग से वाया किशनगढ़ दिल्ली रवाना हुए।
पहली बार झालावाड़ आगमन
राज्यपाल बनने के बाद ओम प्रकाश माथुर पहली बार झालावाड़ पहुंचे। वे एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने आए थे, जहां रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने सुबह गागरोन दुर्ग का भ्रमण किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन