सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Renu Murder Case Solved in Jhalawar Husband Arrested Murder Had Been Concealed by Portraying It as an Accident

Rajasthan Crime: झालावाड़ में रेणु हत्याकांड का खुलासा, पति देवीकृपाल गिरफ्तार; हादसा बताकर छिपाई गई थी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 08:31 PM IST
Renu Murder Case Solved in Jhalawar Husband Arrested Murder Had Been Concealed by Portraying It as an Accident
झालावाड़ जिले के अकलेरा इलाके के चंदीपुर गांव में हुए बहुचर्चित रेणु हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के पति देवीकृपाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची थी।
 
शुरुआती जांच में हादसा, बाद में सामने आई सच्चाई
झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि 9 नवंबर 2025 को रेणु की मौत को पहले सीढ़ियों से गिरने की घटना बताया गया था। हालांकि, गोपनीय सूचना और विस्तृत जांच के बाद मामला हत्या का निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्राइम सीन रिक्रिएशन में मृतका के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गईं, जो सामान्य गिरने से संभव नहीं थीं। जिले में पहली बार क्राइम सीन रिक्रिएशन किया गया।
 
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य बने अहम
जांच के दौरान होटल और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फुटेज में आरोपी और उसके साथी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल नजर आए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सबूत मिटाने और घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। साथ ही आरोपी के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध भी सामने आए, जिन्हें हत्या का एक कारण माना जा रहा है।
 
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के समय गाड़ी चढ़ाकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस पर उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा और जानलेवा हमले का मामला भी दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- Rajasthan News: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया! मौत से फैली सनसनी; प्रेम प्रसंग की भी बात आई सामने
 
पुलिस बनी फरियादी, जांच में सामने आए तथ्य
7 नवंबर 2025 को चंदीपुर गांव में महिला की मौत की सूचना मिलने पर शुरू में किसी ने संदेह नहीं जताया। लेकिन बाद में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, फोटो और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर हत्या का मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि मृतका के शरीर पर 19 गंभीर चोटें थीं, जो किसी दुर्घटना से मेल नहीं खातीं।
 
जांच जारी, अन्य संदिग्धों की भी पड़ताल
पुलिस का कहना है कि यह मामला संवेदनशील और जटिल था, जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण से सुलझाया गया। फिलहाल मामले में अन्य संभावित आरोपियों और तथ्यों की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी के जूई बस स्टैंड पर ट्रक से उलझी इलेवन केवी बिजली लाइन, घंटों बाधित रहा यातायात

24 Mar 2026

अतरौली के वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क उपकरण वितरण, शिविर में खाना-पानी को तरसे दिव्यांग

24 Mar 2026

ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना 'एआई-फर्स्ट' कैंपस

24 Mar 2026

नारनौल में महिला घर से आभूषण लेकर फरार, पति ने पुलिस में दी शिकायत

Jammu: मेडिकल कॉलेज में एमटीएस कर्मचारियों का धरना, ढाई दिन के वेतन की मांग जारी

24 Mar 2026
विज्ञापन

Hamirpur: टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू, लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

कबीरधाम: राइस मिल में अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; आसमान में दिखा काले धुएं का गुबार; सामने आया Video

24 Mar 2026
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में डीएम कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, 45 मिनट हंगामे के बाद लिया ज्ञापन

24 Mar 2026

जींद के जुलाना में जुलाना मार्केट कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

24 Mar 2026

VIDEO: रिश्वत लेते पकड़ा गया स्वास्थ्य विभाग का लिपिक, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

24 Mar 2026

Meerut: मेरठ में एआईएमआईएम नेता के बयान पर बवाल वीडियो वायरल, सियासत गरमाई

24 Mar 2026

लखनऊ: डीजल भट्टी पर बन रहा चाय-समोसा, 15 दिन से नहीं मिल रहा सिलिंडर

24 Mar 2026

फरीदाबाद: किस्त न भर पाने से आहत चालक ने खुद फूंका अपना ऑटो

24 Mar 2026

Mandi: खराब मौसम के कारण गोरा में पैराग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग, विदेशी पायलट को देखने उमड़ी भीड़

24 Mar 2026

कारगिल स्मृति वाटिका पार्क: जवानों की मूर्ति के हाथ में रखी बंदूक गायब हुई, हर साल ऐसा हो रहा

24 Mar 2026

ऋषिकेश ढालवाला क्षेत्र में अचानक आवासीय बस्ती में पहुंचा जंगली हाथी, इलाके में दहशत

24 Mar 2026

बाराबंकी में गैस सिलिंडर का संकट जारी, धूप में तपते लोग, घंटों लाइन में इंतजार

24 Mar 2026

कानपुर में 'PM योगी' के पोस्टर, गुरुदेव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता ने लगाई होर्डिंग

24 Mar 2026

टेनिस टूर्नामेंट: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में वीरिका VS अनाया के बीच हुआ मुकाबला

24 Mar 2026

Bulldozer Action: अंबिकापुर में 37 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, पांच एकड़ सरकारी जमीन मुक्त; JCB पर पथराव

24 Mar 2026

लखनऊ: ला-मार्टीनियर टेनिस फैकल्टी में आइटा मेंस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन, इन टीमों में हुआ मुकाबला

24 Mar 2026

पानीपत में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

24 Mar 2026

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: हिरण का शिकार करने के लिए बाघ ने लगाई दौड़, नजारा देख सैलानी हुए रोमांचित

24 Mar 2026

सड़क सुरक्षा संवाद कार्यक्रम: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- हर किसी को सड़क के नियम का पालन करना चाहिए

24 Mar 2026

चंडीगढ़ चरणप्रीत नागर मर्डर केस: मलेशिया कनेक्शन, सुपारी किलिंग का बड़ा खुलासा

Hamirpur: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, चार हॉक ने की एयर शो की रिहर्सल

Solan: मनसा माता मेले में बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, लड़कों के अंडर-11 में वेद ने लक्ष्य को मात दी

24 Mar 2026

अयोध्या: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फरसा बाबा की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया

24 Mar 2026

CG: डोंगरगढ़ में गोंड समाज की भव्य पंचमी भेंट यात्रा, माँ बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

24 Mar 2026

रायबरेली में सिलिंडर का संकट, होटलों को धड़ल्ले से बेची जा रही घरेलू गैस

24 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed