फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   udaipur bus accident national highway 48 trailer collision 3 killed 10 injured rajasthan

उदयपुर में तेज रफ्तार बस का कहर: ट्रेलर को ओवरटेक करते ही हुआ भीषण हादसा, 3 की मौत और 10 घायल

Wed, 26 Aug 2026 10:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 10:38 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर जिले में नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार को तेज रफ्तार निजी बस ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में उससे टकरा गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
udaipur bus accident national highway 48 trailer collision 3 killed 10 injured rajasthan
उदयपुर में हुआ बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को नेशनल हाईवे-48 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार निजी बस ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में उससे जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

ट्रेलर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

खेड़ोदा थाने के एसएसओ परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि निजी बस चित्तौड़गढ़ के मांडलगढ़ से उदयपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। नेशनल हाईवे-48 पर बस चालक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

दो मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान हो गई है। इनमें उदयपुर जिले के पहाड़ा निवासी बंशीलाल टेलर और शोभागपुरा निवासी भगवान लाल डांगी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वाली तीसरी मृतका एक महिला है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल हुए 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हाईवे पर लगा जाम, चालक फरार

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर यातायात प्रभावित हो गया और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed