सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Violence Erupts in Banswara After Youth Murder 10 12 Houses Burnt, Angry Mob Pelts Stones at Police

राजस्थान: बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 10 से 12 घर जले; गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan News: बांसवाड़ा के टामटिया गांव में लड़की से मिलने आए युवक की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद दो गांवों में हिंसा भड़क गई। आगजनी और पथराव में 10-12 घर और एक बाइक जल गई। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल को गांव में घुसने से रोक दिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Violence Erupts in Banswara After Youth Murder 10  12 Houses Burnt, Angry Mob Pelts Stones at Police
बांसवाड़ा में रविवार रात एक पुरानी रंजिश हिंसक रूप में बदल गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा जिले में रविवार रात एक पुरानी रंजिश और आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर उदयपुर रोड पर पहाड़ियों के बीच बसे टामटिया और बस्सी आड़ा गांव हत्या के बाद हिंसा की आग में झुलस उठे। रात करीब 8 बजे एक युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
Trending Videos


लड़की से मिलने पहुंचा था युवक
पुलिस के अनुसार, बस्सी आड़ा गांव निवासी युवक गोविंद रविवार रात टामटिया गांव में एक लड़की से मिलने के लिए गया था। इसी दौरान लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिससे पहले से चल रहा विवाद अचानक बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने ग्रामीणों को दी सूचना
युवक के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी गांव में दी, जिसके बाद बस्सी आड़ा गांव के लोग आक्रोशित हो गए और टामटिया गांव में हमला बोल दिया। घरों और बाड़ों में आग लगा दी गई। जवाब में लड़की पक्ष के लोगों ने भी बस्सी आड़ा गांव में चढ़ोतरा कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए।



दो पक्षों की झड़प में 10-12 घर और एक बाइक जली
हत्या की खबर फैलते ही दोनों गांवों के लोग उग्र हो गए और एक-दूसरे के गांवों में पथराव और आगजनी शुरू कर दी। इस दौरान करीब 10 से 12 मकान और बाड़ों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं एक मोटरसाइकिल भी जला दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें-  बांसवाड़ा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और पुलिस पर पथराव

पुलिस और दमकल को गांव में घुसने से रोका
घटना की सूचना मिलते ही मोटा गांव, लोहारिया, घाटोल और सदर थानों की पुलिस के साथ जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया। बांसवाड़ा नगर परिषद की दमकल की गाड़ियां भी भेजी गईं, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने हथियार दिखाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। इससे दमकल की गाड़ियां समय पर मौके तक नहीं पहुंच सकीं और मकान जलते रहे।

आग बुझाता पुलिसकर्मी


रात भर तैनात रहा पुलिस बल
हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल पूरी रात मौके पर तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। देर रात स्थिति को आंशिक रूप से नियंत्रित किया गया, हालांकि पुलिस को गांव में प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार सुबह मृतक के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed