BSEB Bihar Board 10th Result 2026
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2026 का आयोजन प्रदेश में स्थित कुल 1,699 परीक्षा केंद्रों पर 17 से 25 फरवरी 2026 तक किया गया। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे (BSEB Matric Result 2026) मार्च के अंतिम या अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
BSEB Bihar Board Exams 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षाएं कब हुईं?
बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेशभर में स्थित 1,699 परीक्षा केंद्रों पर किया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई।
Bihar Board 10th Exam Registration: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए कितने विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया?
इस वर्ष (2026) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कुल 15,12,687 विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी सभी ताजा अपडेट और जारी होने के बाद सबसे पहले परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें।
Bihar Board Overview: बिहार बोर्ड अवलोकन
| विवरण |
जानकारी |
| बोर्ड का नाम |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| मुख्यालय |
पटना |
| परीक्षा का नाम |
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 |
| परीक्षा तिथि |
17 फरवरी – 25 फरवरी 2026 |
| शैक्षणिक सत्र |
2025–26 |
| बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट तिथि |
अप्रैल 2026 |
| परिणाम चेक करने के लिए वेबसाइट |
amarujala.com/results/bihar-board |
BSEB 10th Exam Pass Percentage Year Wise: पिछले वर्षों में बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत कितना रहा?
पिछले वर्ष (2025) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मार्च 2025 को जारी किया गया था। कुल 15,58,077 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्र सफल हुए। प्रथम श्रेणी में कुल 4,70,845 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, द्वितीय श्रेणी में 4,84,012 और तृतीय श्रेणी में 3,07,792 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार है:
| वर्ष |
पास प्रतिशत |
| 2025 |
82.11% |
| 2024 |
82.91% |
| 2023 |
81.04% |
| 2022 |
79.88% |
| 2021 |
78.17% |
BSEB Bihar Board 10th Topper List 2025: ये रही पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट
2025 मैट्रिक परीक्षा की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 123 विद्यार्थियों के नाम शामिल थे। इसमें 60 छात्र और 63 छात्राएं थीं। इसमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय से 10 नाम शामिल थे। 2025 में मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। तीनों विद्यार्थियों के 489 अंक (97.80%) आए। रैंक-2 पर 488 अंकों (97.60%) के साथ संयुक्त रूप से तीन और रैंक-3 पर 487 अंकों (97.40%) अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांच विद्यार्थियों के नाम शामिल थे।
| नाम |
रैंक |
जिला |
अंक |
प्रतिशत |
| साक्षी कुमारी |
1 |
समस्तीपुर |
489 |
97.80% |
| अंशू कुमारी |
1 |
पश्चिमी चंपारण |
489 |
97.80% |
| रंजन वर्मा |
1 |
भोजपुर |
489 |
97.80% |
| पुनित कुमार सिंह |
2 |
बक्सर |
488 |
97.60% |
| सचिन कुमार राम |
2 |
जमुई |
488 |
97.60% |
| प्रियांशु राज |
2 |
मुंगेर |
488 |
97.60% |
| मोहित कुमार |
3 |
बांका |
487 |
97.40% |
| सूरज कुमार पांडे |
3 |
बांका |
487 |
97.40% |
| खुशी कुमारी |
3 |
रोहतास |
487 |
97.40% |
| प्रियांशु रंजन |
3 |
आजमनगर |
487 |
97.40% |
| रोहित कुमार |
3 |
जमुई |
487 |
97.40% |
BSEB Bihar Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बीएसईबी बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2026 की तारीख क्या है?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे मार्च के अंत या अप्रैल 2026 के शुरुआती सप्ताह में जारी करने की तैयारी है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे मार्च के अंत या अप्रैल 2026 के शुरुआती सप्ताह में जारी करने की तैयारी है।
छात्र परिणाम चेक करने लिए ऊपर दिए लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
मैं बिहार बोर्ड 10वीं 2026 का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?
छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट से अपने कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 की जांच कर सकते हैं।