सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results   ›   Bihar School Examination Board

BSEB Class 10th 12th Results 2026 : Bihar School Examination Board


BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। पिछले वर्षों के रूझानों के आधार पर इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे (BSEB 12th Result 2026) मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। वहीं, मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजे (BSEB 10th Result 2026) अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि सभी शिक्षा बोर्डों में बिहार बोर्ड पिछले कई वर्षों से जल्दी परिणाम देने में अग्रणी रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है है कि बिहार बोर्ड इस वर्ष भी अपनी इस परंपरा को जारी रखते हुए सबसे पहले परिणाम घोषित करेगा। परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
 

BSEB Bihar Board Exams 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए कितने विद्यार्थी पंजीकृत?

इस वर्ष (2026 में) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन कुल 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई।
 

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: कब हुईं बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी, 2026 तक 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित हुईं। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी। 12वीं के परिणाम मार्च, 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की डेटशीट 2026
 

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कब आयोजित की गई?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक 1,699 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12:45 तक चली। फिर दूसरी पाली 02:00 बजे से शुरू होकर 05:15 बजे तक संचालित की गई। कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट 2026
 

Bihar Board Overview: बिहार बोर्ड अवलोकन

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB)
मुख्यालय पटना
परीक्षा का नाम बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026
परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी – 25 फरवरी 2026
शैक्षणिक सत्र 2025–26
बीएसईबी 10वीं परिणाम तिथि अप्रैल 2026
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट तिथि मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in
 

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 Download: बिहार बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट या मैट्रिक रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
- अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।


पिछले वर्ष कब जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट?

2025 में बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे 25 मार्च, 2025 को प्रकाशित किए थे। पिछले चार वर्षों के रूझान देखें तो इंटर के नतीजे 16 से 25 मार्च के बीच प्रकाशित किए गए हैं। वहीं, 10वीं का रिजल्ट 29 से 31 मार्च तक प्रकाशित किया गया।
 

BSEB 12th Result Date Trend: पिछले वर्षों में 12वीं का रिजल्ट कब-कब जारी हुआ?

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 25 मार्च, 2025
2024 23 मार्च, 2024
2023 21 मार्च, 2023
2022 16 मार्च, 2022
 

पिछले साल इंटरमीडिएट परिणाम के आंकड़े

पिछले साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए।
वर्ष पास प्रतिशत
2025 86.50%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%

2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान संकाय में 6,33,896 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,68,330 सफल हुए। कला संकाय में 6,11,365 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,05,884 ने सफलता हासिल की। वहीं, वाणिज्य संकाय में 34,821 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 32,999 छात्र पास हुए। कुल मिलाकर इस बार तीनों संकायों में 11,07,213 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
 

BSEB 12th Topper List 2025: पिछले साल इंटर के टॉपर्स?

साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था।
वाणिज्य संकाय में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था।
कला संकाय में अंकिता कुमार और साकिब साह ने संयुक्त रूप से 473 अंक (94.6%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था। पिछले वर्ष तीनों स्टेट टॉपर विज्ञान संकाय से थे।
 
नाम जिला प्रतिशत
प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 96.80%
आकाश कुमार अरवल 96.00%
रवि कुमार पटना 95.60%
 

BSEB 10th Result Date Trend: पिछले वर्षों में 10वीं का रिजल्ट कब-कब जारी हुआ?

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 29 मार्च, 2025
2024 31 मार्च, 2024
2023 31 मार्च, 2023
2022 31 मार्च, 2022
 

पिछले साल मैट्रिक परिणाम के आंकड़े

वर्ष पास प्रतिशत
2025 82.11%
2024 82.91%
2023 81.04%
2022 79.88%
2021 78.17%

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 15,58,077 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्र सफल हुए। प्रथम श्रेणी में कुल 4,70,845 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, द्वितीय श्रेणी में 4,84,012 और तृतीय श्रेणी में 3,07,792 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।


BSEB 10th Topper List 2025: पिछले साल 10वीं के टॉपर्स?

2025 में मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। तीनों विद्यार्थियों के 489 अंक (97.80%) आए।


BSEB Bihar Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


बीएसईबी बिहार कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 की तारीख क्या है?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह और 10वीं के नतीजे अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी करने की तैयारी है।
 

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?

छात्र परिणाम चेक करने लिए ऊपर दिए लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
 

मैं बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?

छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट से अपने कक्षा 10वीं और 12वीं बिहार बोर्ड परिणाम 2026 की जांच कर सकते हैं।
 
एप में पढ़ें

Followed