BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 प्रदेश के 1,782 परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे (BSEB 12th Result 2026) मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
बीएसईबी द्वारा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से प्रदेशभर में स्थित 1,762 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई।
BSEB Bihar Board Exams 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा 2026
इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई। 12वीं के परिणाम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण करें।
Bihar Board Overview: बिहार बोर्ड अवलोकन
| विवरण |
जानकारी |
| बोर्ड का नाम |
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) |
| मुख्यालय |
पटना |
| परीक्षा का नाम |
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 |
| परीक्षा तिथि |
1 फरवरी – 15 फरवरी 2026 |
| शैक्षणिक सत्र |
2025-26 |
| बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट तिथि |
मार्च 2026 |
| परिणाम चेक करने के लिए वेबसाइट |
amarujala.com/results/bihar-board |
BSEB 12th Result Date Trend: पिछले वर्षों में 12वीं का रिजल्ट कब-कब जारी हुआ?
| वर्ष (Year) |
रिजल्ट तिथि (Result Date) |
| 2025 |
25 मार्च, 2025 |
| 2024 |
23 मार्च, 2024 |
| 2023 |
21 मार्च, 2023 |
| 2022 |
16 मार्च, 2022 |
Bihar Board 12th Pass Percentage Trends: पिछले साल इंटरमीडिएट परिणाम के आंकड़े
पिछले साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए।
| वर्ष (Year) |
पास प्रतिशत (Pass Percentage) |
| 2025 |
86.50% |
| 2024 |
87.21% |
| 2023 |
83.73% |
| 2022 |
80.15% |
| 2021 |
78.04% |
2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान संकाय में 6,33,896 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,68,330 सफल हुए। कला संकाय में 6,11,365 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,05,884 ने सफलता हासिल की। वहीं, वाणिज्य संकाय में 34,821 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 32,999 छात्र पास हुए। कुल मिलाकर इस बार तीनों संकायों में 11,07,213 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
BSEB 12th Topper List 2025: पिछले साल इंटर के टॉपर्स?
साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था।
वाणिज्य संकाय में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था।
कला संकाय में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने संयुक्त रूप से 473 अंक (94.6%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था। पिछले वर्ष तीनों स्टेट टॉपर विज्ञान संकाय से थे।
साइंस स्ट्रीम के टॉपर
| रैंक |
नाम |
शहर |
अंक |
प्रतिशत |
| 1 |
प्रिया जायसवाल |
पश्चिम चंपारण |
484 |
96.8% |
| 2 |
आकाश कुमार |
अरवल |
480 |
96% |
| 3 |
रवि कुमार |
पटना |
478 |
95.6% |
आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर
| रैंक |
नाम |
शहर |
अंक |
प्रतिशत |
| 1 |
अंकिता कुमारी |
वैशाली |
473 |
94.6% |
| 1 |
शाकिब शाह |
बक्सर |
473 |
94.6% |
| 2 |
अनुष्का कुमारी |
मुजफ्फरपुर |
471 |
94.2% |
| 2 |
रुकैया फातमा |
बेगूसराय |
471 |
94.2% |
| 3 |
आरती कुमारी |
सारण |
470 |
94% |
| 3 |
सानिया कुमारी |
सोनपुर |
470 |
94% |
| 3 |
अंकित कुमार |
गया |
470 |
94% |
वाणिज्य स्ट्रीम के टॉपर
| रैंक |
नाम |
शहर |
अंक |
प्रतिशत |
| 1 |
रौशनी कुमारी |
वैशाली |
475 |
95% |
| 2 |
अंत्रा खुशी |
औरंगाबाद |
473 |
94.6% |
| 3 |
सृष्टि कुमारी |
मधुबनी |
471 |
94.2% |
| 3 |
निशांत राज |
लउरिया |
471 |
94.2% |
BSEB Bihar Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बीएसईबी बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 की तारीख क्या है?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी करने की तैयारी है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?
छात्र परिणाम चेक करने लिए ऊपर दिए लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 12वीं की मार्कशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
मैं बिहार बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?
छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट से अपने कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 की जांच कर सकते हैं।