सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Board of Secondary Education Rajasthan   ›   RBSE Board 10th Result 2026 Declared
university

Board of Secondary Education Rajasthan

RBSE Board 10th Result 2026

ROLL NO

RBSE 10th Result 2026

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक किया गया। आरबीएसई मार्च 2026 में 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। जो भी छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम की घोषणा होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
 

RBSE Board High School Result 2026: करीब 10.68 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए तकरीबन 10,68,109 विद्यार्थी पंजीकृत थे। राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेशभर में स्थित 6194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुईं। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी विषय की परीक्षा से हुई।

पिछले वर्ष बोर्ड ने 28 मई को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। इस बार बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्दी प्रकाशित करने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजे 20 मार्च के आसपास घोषित किए जा सकते हैं।

अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, रोल कोड़ और आवेदन संख्या) दर्ज करनी होगी। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।


Rajasthan Board 10th Result: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।


RBSE Rajasthan Board 10th Re-Evaluation: आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा।


RBSE Board 10th Compartmental Exam: कंपार्टमेंटल परीक्षा

जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए परीक्षा पास करने का एक और अवसर दिया जाएगा। उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरना होगा।


Rajasthan Board Result 2026: आरबीएसई परिणाम अवलोकन तालिका

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर
संक्षेपाक्षर आरबीएसई (RBSE)
स्थापना वर्ष 1957
स्थान अजमेर
परीक्षा का नाम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2025-26
परीक्षा तिथि 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक
परिणाम तिथि व समय मार्च 2026 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in
रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट amarujala.com/results/rajasthan-board
 


Rajasthan Board Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • अब 10वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

RBSE 10th 2025 Overview: पिछले वर्ष 10वीं रिजल्ट के आंकड़ें

विवरण आंकड़े
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 10,94,186
परीक्षा में शामिल हुए 10,71,460
फर्स्ट डिवीजन आई 5,46,370
सेकेंड डिवीजन आई 3,76,774
थर्ड डिवीजन आई 79,519
पास श्रेणी में रखे गए 179
सप्लीमेंट्री आई 30,599
कुल पास प्रतिशत 93.60%
लड़कों का पास प्रतिशत 93.16%
लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08%
 


RBSE 10th Topper List 2025: पिछले साल किसने किया 10वीं में टॉप

नाम प्रतिशत
पूजा भादू 99.50%
श्रेया प्रजापति 99.17%
प्रियांशु शर्मा 99.17%
जयेश सोनी 98.81%
विकास वर्मा 98.17%
यशिता कुमावत 97.83%
खुशबू सोनी 97.17%
 


RBSE Board 10th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

2026 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2026 तक पेन और पेपर मोड में हुई।
 

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट मई 2026 (संभावित रूप से) में घोषित होने की उम्मीद है।
 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
 

एक बार जारी होने के बाद मैं हाई स्कूल  आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2026 कहां देख सकता हूं?

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम एक बार जारी होने के बाद अमर उजाला की परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
 

आरबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, आरबीएसई 10वीं के स्कोरकार्ड अमर उजाला की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एप में पढ़ें

Followed