सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results   ›   Board of Secondary Education Rajasthan

RBSE Class 10th, 12th Result 2026 : Board of Secondary Education Rajasthan

RBSE 10th-12th Board Results 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर जल्द ही राजस्थान कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो बोर्ड में मई महीने में रिजल्ट जारी करता है। हालांकि, इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे मार्च में ही जारी करने की तैयारी में जुटा है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/results/rajasthan-board के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर अपना परिणाम चेक करने के लिए आपको रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। मात्र इन विवरणों की मदद से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। पिछले साल बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई में घोषित किए गए थे।

RBSE Exam 2026: फरवरी-मार्च में हुई परीक्षा


राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष फरवरी महीने में शुरू हुईं और मार्च में सप्ताह हो गईं। परीक्षाएं 6194 केंद्रों पर आयोजित हुईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित हुईं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित की गईं।

19.90 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल


इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें सेकंडरी के 10 लाख 68 हजार 109 तथा सीनियर सेकंडरी के 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 122 और प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 817 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
 

Rajasthan Board Result 2026: अलग-अलग तारीखों पर घोषित होंगे नतीजे


पिछले साल 2025 में बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग तारीखों में जारी किया था और इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस बार जल्दी जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को घोषित करने की तैयारी है। पिछले साल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 28 मई को और 12वीं का रिजल्ट 22 मई, 2025 को जारी किया था।
 

Rajasthan Board Result 2026: आरबीएसई परिणाम अवलोकन तालिका

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर
संक्षेपाक्षर आरबीएसई (RBSE)
स्थापना वर्ष 1957
स्थान अजमेर
परीक्षा का नाम 10वीं और 12वीं
शैक्षणिक सत्र 2025-26
बोर्ड परिणाम का नाम आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2026
परिणाम तिथि व समय 20 मार्च 2026 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in
रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट amarujala.com/results/rajasthan-board

Rajasthan Board 2026: राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा/पुनर्मूल्यांकन


परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
 

RBSE Board Exam 2024: पिछले साल की परीक्षा और रिजल्ट डेट्स


साल 2025 में कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच कुल 6,187 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गईं। 10वीं की परीक्षा में करीब 10,16,963 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 12वीं में 11 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
 

Rajasthan Board 10th 12th Result: पिछले साल कितना रहा था रिजल्ट का प्रतिशत?


2025 में राजस्थान बोर्ड का कक्षा 10 का पास प्रतिशत 93.6% रहा था, जबकि कक्षा 12 के रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम में 97.78%, साइंस स्ट्रीम में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में 99.07% छात्र पास हुए थे। वहीं, साल 2024 की बात करें तो 10 का पास प्रतिशत 93.03% रहा था, जबकि कक्षा 12 के रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73% और कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95% छात्र पास हुए थे।


RBSE Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

राजस्थान बोर्ड 2026 में 10वीं और 12वीं के परिणाम कब घोषित करेगा?

आरबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम मार्च 2026 में घोषित किए जाने की उम्मीद है। 10वीं के नतीजे घोषित करने बाद बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।
 

राजस्थान  बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

छात्र ऊपर दिए गए अमर उजाला परिणाम परिणाम लिंक पर पंजीकरण करके अपनी आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
 

एक बार जारी होने के बाद मैं हाई स्कूल और इंटरमीडिएट आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2026 कहां देख सकता हूं?

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम एक बार जारी होने के बाद अमर उजाला की परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
 

आरबीएसई 10वीं और 12वीं स्कोरकार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, आरबीएसई 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड अमर उजाला की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एप में पढ़ें

Followed