सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Board of Secondary Education Rajasthan   ›   RBSE Board 12th Result 2026 Declared
university

Board of Secondary Education Rajasthan

RBSE Board 12th Result 2026

ROLL NO

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन  से 12 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया। पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो नतीजे मई महीने में जारी होते आए हैं, लेकिन इस बार बोर्ड 10वीं के नतीजे मार्च (संभावित) में जारी करने की तैयारी कर रहा है तो ऐसे में संभावना है कि 12वीं का रिजल्ट भी जल्द ही प्रकाशित किया जाए। परिणाम जारी होने की संभावित तारीख 31 मार्च, 2026 है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम की घोषणा होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

RBSE Board Class 12 Result 2026: करीब 9 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार


इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रदेशभर में परीक्षाएं 6194 केंद्रों पर आयोजित हुईं। इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरूआत मनोविज्ञान विषय की परीक्षा से हुई।
परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं। 2025 में राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 22 मई, 2025 को घोषित किया था। उससे पहले वर्ष 2024 में बोर्ड ने 20 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। इस बार राजस्थान बोर्ड मार्च में नतीजे घोषित नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। सूबे के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुताबिक परिणाम 31 मार्च, 2026 तक घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड़) दर्ज करना होगा। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
 

Rajasthan Board 12th Result: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
 

RBSE 12th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े

विवरण आंकड़ों की संख्या / प्रतिशत
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 8,93,616
विज्ञान संकाय के लिए पंजीकृत 2,73,984
वाणिज्य संकाय के लिए पंजीकृत 28,250
कला संकाय के लिए पंजीकृत 5,87,475
विज्ञान उत्तीर्ण प्रतिशत 98.43%
कला उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78%
वाणिज्य उत्तीर्ण प्रतिशत 99.07%

2025 में घोषित परीक्षाफल के आंकड़े बताते हैं कि तीनों संकायों में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। हर संकाय में टॉपर लड़कियां ही थीं।
 

RBSE 12th Topper List 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं की पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट

विज्ञान संकाय में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए। प्रीति के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक थे। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए। कॉमर्स में कंगना ने 99.20% अंक हासिल किए।
 
संकाय नाम प्रतिशत पिता का नाम
विज्ञान प्रीति 99.80% राजेश कुमार
आर्ट्स अनुप्रिया राठौड़ 99.60% बृज राज सिंह राठौड़
आर्ट्स प्रगति अग्रवाल 99.60% शिव कुमार अग्रवाल
आर्ट्स प्रियंका 99.60% राम चंद्र
आर्ट्स उर्मिला 99.60% मकर राम
कामर्स कंगना 99.20% गौरव
 
 

Rajasthan Board Result 2026: आरबीएसई परिणाम अवलोकन तालिका

विवरण आंकड़े
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर
संक्षेपाक्षर आरबीएसई (RBSE)
स्थापना वर्ष 1957
स्थान अजमेर
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा का नाम राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2025-26
परीक्षा तिथि 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक
आरबीएसई बोर्ड परिणाम तिथि, समय 31 मार्च 2026 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in
 
 

RBSE Rajasthan Board 12th Re-Evaluation: आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा।
 

RBSE Board 12th Compartmental Exam: कंपार्टमेंटल परीक्षा

जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए परीक्षा पास करने का एक और अवसर दिया जाएगा। उन्हें जून में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरना होगा।
 

Rajasthan Board Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • अब 12वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

RBSE Board 12th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले


प्रश्न: 2026 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक पेन और पेपर मोड में हुई।
 

प्रश्न: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

आरबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च 2026 (संभावित रूप से) तक घोषित होने की उम्मीद है।


प्रश्न: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
 

प्रश्न: एक बार जारी होने के बाद मैं इंटरमीडिएट आरबीएसई बोर्ड परिणाम कहां देख सकता हूं?

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम एक बार जारी होने के बाद अमर उजाला की परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
 

प्रश्न: आरबीएसई 12वीं स्कोरकार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, आरबीएसई 12वीं के स्कोरकार्ड अमर उजाला की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एप में पढ़ें

Followed