CBSE 10th Board Result 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) मई 2026 में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर सकता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, सीबीएसई अक्सर मई में ही रिजल्ट जारी करता आया है। बोर्ड का आधिकारिक रिजल्ट केवल cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा कोई अन्य साइट रिजल्ट होस्ट नहीं करती। छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
CBSE Board 10th Result Date 2026: मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक परीक्षाएं आयोजित हुईं। पिछले साल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। इस वर्ष भी मई 2026 के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट की उम्मीद है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
CBSE Board Pass Percentage: पिछले वर्ष का पास प्रतिशत
पिछले साल, 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66% दर्ज किया गया था। यह 2024 की तुलना में 0.06% अधिक था। पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत आप नीचे तालिका में देख सकते हैं:
| वर्ष |
प्रतिशत |
| 2025 |
93.66 प्रतिशत |
| 2024 |
93.60 प्रतिशत |
| 2023 |
93.12 प्रतिशत |
| 2022 |
94.40 प्रतिशत |
| 2021 |
99.04 प्रतिशत |
CBSE Board 10th Result Credentials: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र नीचे उल्लिखित विभिन्न तरीकों से अपना सीबीएसई परिणाम देख सकते हैं -
- आधिकारिक वेबसाइट
- एसएमएस
- इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) या कॉल
- डिजिलॉकर
- उमंग एप
CBSE Board 10th Result: पिछले वर्ष का क्षेत्रवार पास प्रतिशत
| क्रम |
शहर / क्षेत्र |
प्रतिशत |
| 1 |
त्रिवेंद्रम |
99.79% |
| 2 |
विजयवाड़ा |
99.79% |
| 3 |
बेंगलुरू |
98.90% |
| 4 |
चेन्नई |
98.71% |
| 5 |
पुणे |
96.54% |
| 6 |
अजमेर |
95.44% |
| 7 |
दिल्ली पश्चिम |
95.24% |
| 8 |
दिल्ली पूर्व |
95.24% |
| 9 |
चंडीगढ़ |
92.77% |
| 10 |
पंचकुला |
92.71% |
| 11 |
भोपाल |
92.67% |
| 12 |
भुवनेश्वर |
92.64% |
| 13 |
पटना |
91.90% |
| 14 |
देहरादून |
91.60% |
| 15 |
प्रयागराज |
91.01% |
| 16 |
नोएडा |
89.41% |
| 17 |
गुवाहाटी |
84.14% |
CBSE Board 10th Result: संस्थान-वार 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत
| स्कूल |
प्रतिशत |
| जेएनवी (JNV) |
99.49% |
| केवी (KV) |
99.45% |
| स्वतंत्र (Independent) |
94.17% |
| एसटीएसएस (STSS) |
91.53% |
| सरकारी (Govt) |
89.26% |
| सरकारी सहायता प्राप्त (Govt Aided) |
83.94% |
CBSE Board Overview: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में
| शीर्षक |
विवरण |
| परीक्षा संचालन प्राधिकरण |
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| 10वीं की परीक्षा तिथियां |
12 फरवरी से 17 मार्च, 2026 |
| रिजल्ट की तारीख |
मई 2026 (अपेक्षित) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
cbse.gov.in |
| परिणाम जांचने के लिए क्रेडेंशियल |
रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी और सुरक्षा पिन |
CBSE Board 10th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े
पिछली बार यानी 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 93.66% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 95% और कुल छात्र 93.66% पास हुए। नोएडा रीजन में 1,70,111 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1,50,795 उत्तीर्ण हुए। जिले का ओवरऑल प्रतिशत 89.41% रहा। लड़कों में 1,00,397 में से 87,722 पास हुए (87.38%) और 68,261 छात्राओं में से 63,073 उत्तीर्ण हुईं (87.38%)।
CBSE Class 10th Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
CBSE 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, मई 2026 के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है।
रिजल्ट कहां देख सकते हैं?
आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
रोल नंबर भूल जाने पर क्या करें?
यदि रोल नंबर भूल गए हैं तो अपने स्कूल से संपर्क करें। स्कूल रोल नंबर की जानकारी उपलब्ध कराएगा।
प्रिंटेड मार्कशीट कब मिलेगी?
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के कुछ दिन बाद स्कूल से आधिकारिक मार्कशीट प्राप्त होगी।
डिजिलॉकर और उमंग ऐप से रिजल्ट कैसे चेक करें?
डिजिलॉकर या उमंग ऐप में लॉगिन करके विद्यार्थी को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी।