CBSE Board Result 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल मई 2026 में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर सकता है। पिछले वर्षों के रुझान देखें तो सीबीएसई आमतौर पर मई में ही परिणाम जारी करता रहा है। बोर्ड अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर प्रकाशित करता है। इसके अलावा कोई अन्य वेबसाइट नतीजे होस्ट नहीं करती। छात्र अपने नतीजे इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
CBSE Board Result Date 2026: मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट
पिछले साल, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक के लिए परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे। इसी आधार पर उम्मीद है कि इस बार भी नतीजे मई 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि जैसी जानकारी की आवश्यकता होगी।
CBSE Board Exam 2026: 12 फरवरी शुरू हुई परीक्षाएं
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 इस साल 15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं। इसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से 11 मार्च, 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की गईं।
CBSE Results 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके
घोषणा होने के बाद, छात्र नीचे उल्लिखित विभिन्न तरीकों से अपना सीबीएसई परिणाम देख सकते हैं -
- आधिकारिक वेबसाइट
- एसएमएस
- इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) या कॉल
- डिजिलॉकर
- उमंग एप
CBSE Board Overview: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में
| शीर्षक |
विवरण |
| परीक्षा संचालन प्राधिकरण |
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| 10वीं की परीक्षा तिथियां |
12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 |
| 12वीं की परीक्षा तिथियां |
17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 |
| रिजल्ट की तारीख |
मई 2026 (अपेक्षित) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
cbse.gov.in. |
CBSE Board 10th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े
पिछले साल 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई थी। पिछली बार 10वीं का पास प्रतिशत 93.66% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 95% और कुल छात्र 93.66% पास हुए। नोएडा रीजन में 1,70,111 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1,50,795 उत्तीर्ण हुए। जिले का ओवरऑल प्रतिशत 89.41% रहा। लड़कों में 1,00,397 में से 87,722 पास हुए (87.38%) और 68,261 छात्राओं में से 63,073 उत्तीर्ण हुईं (87.38%)।
CBSE Board 12th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े
पिछले साल सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 16,92,794 छात्र उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64% और लड़कों का 85.70% था, जबकि परीक्षा में कुल लगभग 17.88 लाख छात्रों ने भाग लिया।
CBSE Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?
पिछले वर्षों के रुझान के अनुसार, सीबीएसई 2026 के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है।
सीबीएसई रिजल्ट कहां चेक किया जा सकता है?
नतीजे केवल इन तीन आधिकारिक वेबसाइटों पर देखे जा सकते हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
रिजल्ट देखने के लिए किन जानकारियों की आवश्यकता होगी?
छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि की जानकारी का इस्तेमाल कर अपने नतीजे देख सकते हैं।
अगर रिजल्ट में कोई गलती हो तो क्या करें?
रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्र अपने स्कूल या सीबीएसई कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।