सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Central Board of Secondary Education   ›   CBSE Class 12th Result 2026 Register Here
university

Central Board of Secondary Education

CBSE Class 12th Result 2026

CBSE Board 12th Result 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) मई 2026 में कक्षा 12वीं का वार्षिक रिजल्ट घोषित कर सकता है। बोर्ड आमतौर पर मई में ही नतीजे जारी करता है। रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्र इन वेबसाइटों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं:
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE Board Class 12th Result Date 2026: मई के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं नतीजे  

पिछले साल यानी 2025 में कक्षा 12वीं के नतीजे 13 अप्रैल को जारी किए गए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।


CBSE Board 12th Exam 2026: 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक हुई परीक्षाएं

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई। परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी से शुरू होकर लीगल स्टडीज पर समाप्त होगी।


CBSE Inter Result 2026: रिजल्ट देखने के वैकल्पिक तरीके:

  1. आधिकारिक वेबसाइट
  2. एसएमएस
  3. IVRS / कॉल
  4. डिजिलॉकर
  5. उमंग एप


CBSE Board Overview: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में

शीर्षक विवरण
परीक्षा संचालन प्राधिकरण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
12वीं की परीक्षा तिथियां 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026
रिजल्ट की तारीख मई 2026 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in
 

CBSE Board 12th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 16,92,794 छात्र उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64% और लड़कों का 85.70% था, जबकि परीक्षा में कुल लगभग 17.88 लाख छात्रों ने भाग लिया।
शहर / क्षेत्र प्रतिशत
विजयवाड़ा 99.60%
त्रिवेंद्रम 99.32%
चेन्नई 97.39%
बेंगलुरु 95.95%
दिल्ली वेस्ट 95.37%
दिल्ली ईस्ट 95.06%
चंडीगढ़ 91.61%
पंचकूला 91.17%
पुणे 90.93%
अजमेर 90.40%
भुवनेश्वर 83.64%
गुवाहाटी 83.62%
देहरादून 83.45%
पटना 82.86%
भोपाल 82.46%
नोएडा 81.29%
प्रयागराज 79.53%
 

CBSE Board 12th Result: संस्थान-वार 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत

स्कूल / संस्था का प्रकार प्रतिशत
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 99.29%
केन्द्रीय विद्यालय (KV) 99.05%
STSS स्कूल 98.96%
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल (Govt Aided) 91.57%
सरकारी स्कूल (Govt) 90.48%
स्वतंत्र / निजी स्कूल (Independent) 87.94%
 

CBSE Class 12th Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी करेगा?

पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम मई 2026 में जारी कर सकता है।


रिजल्ट कहां देख सकते हैं?

कक्षा 12वीं के छात्र अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
 

इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
 

प्रिंटेड मार्कशीट कब मिलेगी?

रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल से आधिकारिक मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है।
 

सप्लीमेंट्री/री-एग्जाम कब होंगे?

सीबीएसई आमतौर पर जून-जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है, जिनकी तारीख बोर्ड बाद में जारी करेगा।
 

 


 

एप में पढ़ें

Followed