सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Haryana Board   ›   BSEH HBSE Board 10th Result 2026 Register Here
university

Haryana Board

BSEH HBSE Board 10th Result 2026

Register to Get Your Board Result 2026 on Mobile/Email

HBSE Haryana Board 10th Result 2026 

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (HBSE) की ओर से कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा संभावित रूप से मई 2026 में की जाएगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुई। परीक्षा गणित विषय के पेपर से हुई, जो 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। पिछले वर्ष 2025 में हरियाणा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम 17 मई को जारी किए थे। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

HBSE 10th Result 2026: पास होने के लिए जरूरी अंक

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करें। इसलिए परीक्षा में सफल होने के लिए नियमित उपस्थिति और विषयों में न्यूनतम अंक दोनों आवश्यक हैं।
 

Haryana Board Overview: हरियाणा बोर्ड के बारे में

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
मुख्यालय भिवानी, हरियाणा
परीक्षा का नाम हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि फरवरी-मार्च 2026
शैक्षणिक सत्र 2025-26
परिणाम तिथि मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in
 

पिछले साल कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?

पिछले साल कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 2,51,110 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।

विद्यालयों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले वर्ष राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 96.28% दर्ज किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 92.35% और शहरी क्षेत्रों का 92.83% रहा।

बात करें नियमित परीक्षार्थियों की तो उनका पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि स्वयंपाठियों का परिणाम 73.08% रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।

पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में चार छात्रों ने समान रूप से पहला स्थान हासिल किया। रोहित (हिसार), माही (अंबाला), रोमा (झज्जर) और तानिया (झज्जर) सभी ने 497/500 अंक प्राप्त किए।
 

HBSE 10th Result 2026 Download: ऐसे चेक करे सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर परिणाम सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद HBSE 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे अनुक्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका HBSE 10वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।


Haryana Board 10th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 कब आयोजित हुई?

हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुई।
 

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

हरियाणा बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट मई 2026 (संभावित रूप से) में घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक रिलीज की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

 





 

एप में पढ़ें

Followed