सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results   ›   Haryana Board

BSEH HBSE Result 2026 Class 10th 12th : Haryana Board

HBSE Haryana Board Result 2026

HBSE Haryana Board Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा गणित विषय से शुरू हुईं और 12वीं कक्षा की परीक्षा अंग्रेजी विषय से आरंभ हुईं। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। रिजल्ट मई में घोषित करने की उम्मीद है। 
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। परिणाम में लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत भी शामिल होगा। रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन जैसे सभी जरूरी विवरण दिए होंगे। 
 

HBSE Haryana Board Exams 2026: पहले किसका रिजल्ट होगा जारी?

रोहतक के बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड की कोशिश रहती है कि सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा का परीक्षा परिणाम पहले जारी किया जाए, ताकि छात्र अपने करियर और उच्च शिक्षा के फैसले समय पर ले सकें और आगे अप्लाई कर सकें। उन्होंने कहा कि इस साल 12वीं का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह या 15 मई तक जारी कर दिया जाएगा और मूल्यांकन पद्धति में इस साल कोई बदलाव नहीं किया गया है।


HBSE Haryana Board 12th Result 2026: कब हुई हरियाणा बोर्ड 10-12वीं की परीक्षा?

हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परिणाम में मई में घोषित करने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर डालकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
 

Haryana Board Overview: हरियाणा बोर्ड के बारे में

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
मुख्यालय भिवानी, हरियाणा
परीक्षा का नाम हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026
शैक्षणिक सत्र 2025-26
परिणाम तिथि मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in
 

HBSE Class Result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध "10वीं कक्षा का परिणाम"/ "12वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।
 

पिछले साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?

पिछले साल हरियाणा बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र सबसे ज्यादा सफल रहे, जिनका पास प्रतिशत 92.20% रहा। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 85.31% और साइंस स्ट्रीम का 83.05% रहा। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार के अनुसार स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 63.21% रहा, जिसमें 3419 में से 2161 छात्र पास हुए। 

राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 84.67% जबकि प्राइवेट विद्यालयों का 86.98% रहा। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का पास प्रतिशत 85.94% और शहरी क्षेत्र के छात्रों का 85.03% रहा। जिला जीन्द ने पास प्रतिशत में टॉप किया, जबकि जिला नूंह सबसे नीचे रहा।
 

पिछले साल कैसा रहा 10वीं रिजल्ट?

पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 2,51,110 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।

विद्यालयों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले वर्ष राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 96.28% दर्ज किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 92.35% और शहरी क्षेत्रों का 92.83% रहा।

बात करें नियमित परीक्षार्थियों की तो उनका पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि स्वयंपाठियों का परिणाम 73.08% रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।
 

HBSE Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

हरियाणा बोर्ड परिणाम जारी करने की तारीख कब घोषित करेगा?

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई 2026 में घोषित करने की उम्मीद है। हालांकि, अभी सटीक तारीख का एलान नहीं किया गया है।
 

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?

हरियाणा बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।
 

मैं हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम कहां देख सकता हूं?

छात्र अपने हरियाणा बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है।

 






 

एप में पढ़ें

Followed