सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Haryana Board   ›   BSEH HBSE 12th Result 2026 Register Here
university

Haryana Board

BSEH HBSE 12th Result 2026

Register to Get Your Board Result 2026 on Mobile/Email

HBSE Haryana Board 12th Result 2026

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। 12वीं कक्षा की परीक्षा अंग्रेजी विषय से शुरू हुई और समय दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित था। रिजल्ट मई 2026 में घोषित होने की उम्मीद है।
जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन सहित सभी जरूरी विवरण शामिल होंगे।
 

पहले 12वीं का रिजल्ट होगा जारी

रोहतक के बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड की कोशिश रहती है कि सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा का परिणाम पहले घोषित किया जाए। इससे छात्र अपने करियर और उच्च शिक्षा से जुड़े फैसले समय पर ले सकें और आगे अप्लाई कर सकें। उन्होंने कहा कि इस साल 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह या 15 मई तक जारी कर दिया जाएगा और मूल्यांकन पद्धति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 

HBSE Haryana Board 12th Result 2026: परीक्षा की तारीखें

हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित था। परिणाम मई 2026 में घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
 

Haryana Board Overview: हरियाणा बोर्ड के बारे में

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
मुख्यालय भिवानी, हरियाणा
परीक्षा का नाम हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026
परीक्षा तिथि 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026
शैक्षणिक सत्र 2025-26
परिणाम तिथि मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in
 

HBSE Class 12th Result 2026: ऐसे देखें रिजल्ट

  • हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "12वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।
 

पिछले साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?

पिछले साल हरियाणा बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र सबसे ज्यादा सफल रहे, जिनका पास प्रतिशत 92.20% रहा। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 85.31% और साइंस स्ट्रीम का 83.05% रहा। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार के अनुसार स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 63.21% रहा, जिसमें 3419 में से 2161 छात्र पास हुए। 

राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 84.67% जबकि प्राइवेट विद्यालयों का 86.98% रहा। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का पास प्रतिशत 85.94% और शहरी क्षेत्र के छात्रों का 85.03% रहा। जिला जीन्द ने पास प्रतिशत में टॉप किया, जबकि जिला नूंह सबसे नीचे रहा।
 

HBSE Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


HBSE 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह या 15 मई तक जारी होने की उम्मीद है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे।
 

क्या सुधार या री-एग्जाम की सुविधा है?

हां, रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र जरूरत पड़ने पर री-एग्जाम या री-मार्किंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

रिजल्ट में कौन-कौन से विवरण होंगे?

छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन।

 




 

एप में पढ़ें

Followed