सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala   ›   HP Board 10th Result 2026 Register Here
university

Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala

HP Board 10th Result 2026

Register to Get Your Board Result 2026 on Mobile/Email

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 10वीं के नतीजे मई 2026 (संभावित) में जारी करेगा। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी छात्र 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट में छात्र का नाम और रोल नंबर, विषय, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक जैसे आवश्यक विवरण होते हैं। जो छात्र 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी।

HPBOSE Result 2026: मार्च में शुरू हुई थी परीक्षा

डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और मार्च के अंत तक समाप्त हो गईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं।

HPBOSE 10th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

जो छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है, तो मार्कशीट को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। हालांकि, यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में कमी होती है, तो पहले प्राप्त अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

HPBOSE 10th Supplementary: सप्लीमेंट्री रिजल्ट

जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे पूरक परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते हैं। पूरक परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं।

HPBOSE Result 2026 Overview: एचपी बोर्ड अवलोकन

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
परीक्षा का नाम एचपीबीओएसई 10वीं वार्षिक परीक्षा 2026
10वीं परीक्षा तिथि 3 मार्च से 28 मार्च 2026
परिणाम तिथि मई 2026 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org
परिणाम चेक करने की वेबसाइट amarujala.com/results
 

पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले वर्ष हिमाचल बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 95 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। पिछले वर्ष बोर्ड ने 15 मई को 10वीं का परिणाम जारी किया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.08% रहा था। पिछले वर्षों में परिणाम जारी होने की तारीख नीचे देखें:
 
वर्ष कक्षा 10वीं परिणाम तिथि
2025 15 मई, 2025
2024 7 मई, 2024
2023 25 मई, 2023
2022 29 जून, 2022
 

HPBOSE Result Pass Percentage: पिछले वर्षों में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले वर्षों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कब कितना रहा परिणाम
 
वर्ष पास प्रतिशत (%)
2025 79.08%
2024 74.60%
2023 89.70%
2022 87.50%
2021 99.70%


HPBOSE 10th Topper List 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

2025 में 10वीं में न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही। आर के सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, घंडालीन बिलासुपर की रिदिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट, सोलन की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
 
रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक कुल अंक जिला
1 साइना ठाकुर 99.43% 696 700 कांगड़ा
2 रिदिमा शर्मा 99.29% 695 700 बिलासपुर
3 मुदिता शर्मा 99.14% 694 700 सोलन
3 परणिका शर्मा 99.14% 694 700 बिलासपुर
 

HPBOSE Result 2026 Download: रिजल्ट देखने का तरीका

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसमें से अपना बोर्ड यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड चुनें।
  • कक्षा 10वीं के छात्र 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।


HPBOSE Result 2026 FAQ's: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई 20256में जारी किया जाएगा।


पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं।


रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?

हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट - amarujala.com/results के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed