जो भी छात्र 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
HPBOSE Result 2026: मार्च में हुई थी परीक्षा
डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और अप्रैल में समाप्त हो हुईं। हिमाचल बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2026 से शुरू हुईं थीं। 10वीं की परीक्षा 28 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 1 अप्रैल, 2026 को समाप्त हुई।
पिछले साल कब जारी हुआ था परिणाम?
पिछले वर्ष हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 15 मई, 2025 को जारी किया गया था। इसके दो दिन बाद, यानी 17 मई, 2025 को बोर्ड ने 12वीं के नतीजों की भी घोषणा कर दी थी। इस बार भी उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
HBSE 10th Result 2026: पास होने के लिए जरूरी अंक
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल कुल अंक ही नहीं, बल्कि हर विषय में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना भी आवश्यक होता है।
HPBOSE Result 2026 Overview: एचपी बोर्ड अवलोकन
| विवरण |
जानकारी |
| बोर्ड का नाम |
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| परीक्षा का नाम |
एचपीबीओएसई वार्षिक परीक्षा |
| 12वीं परीक्षा तिथि |
03 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 |
| 10वीं परीक्षा तिथि |
03 मार्च से 28 मार्च, 2026 |
| परिणाम तिथि |
मई 2026 (अपेक्षित) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
hpbose.org |
| परिणाम चेक करने की वेबसाइट |
amarujala.com/results |
पिछले वर्ष के आंकड़े
2025 में 10वीं की परीक्षा में करीब 95 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नतीजों की घोषणा 15 मई, 2025 को की गई थी। टॉप-10 की मेधा सूची में 88 छात्राएं व 29 छात्र थे। न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं।
वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 2025 में 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था। नतीजे 17 मई, 2025 को घोषित किए गए थे। कुल 83.16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। ऊना जिले की महक ने टॉप रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।
पिछले पांच वर्षों में कब-कब जारी हुआ परिणाम
| वर्ष |
कक्षा 10वीं परिणाम तिथि |
कक्षा 12वीं परिणाम तिथि |
| 2025 |
17 मई, 2025 |
17 मई, 2025 |
| 2024 |
7 मई, 2024 |
29 अप्रैल, 2024 |
| 2023 |
25 मई, 2023 |
20 मई, 2023 |
| 2022 |
29 जून, 2022 |
18 जून, 2022 |
HPBOSE Result Pass Percentage: पिछले वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत बोर्ड परीक्षाओं में कब कितना रहा परिणाम
| वर्ष |
10वीं (%) |
12वीं (%) |
| 2025 |
79.08% |
83.16% |
| 2024 |
74.61% |
73.76% |
| 2023 |
89.70% |
79.04% |
| 2022 |
87.50% |
93.90% |
| 2021 |
99.70% |
92.77% |
HPBOSE Result 2026 Download: रिजल्ट देखने का तरीका
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इसमें से अपना बोर्ड यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड चुनें।
- अब अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर, यदि 12वीं के छात्र हैं तो 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
HPBOSE Result 2026 FAQ's: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट संभावित रूप से मई 2026 में जारी किया जाएगा।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं।
रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट - amarujala.com/results के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।