सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala   ›   HP Board 12th Result 2026 Register Here
university

Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala

HP Board 12th Result 2026

Register to Get Your Board Result 2026 on Mobile/Email

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 12वीं के नतीजे मई 2026 में जारी करेगा। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी छात्र 2026 में आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट में छात्र का नाम और रोल नंबर, विषय, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक जैसे आवश्यक विवरण होते हैं। जो छात्र 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी। 12वीं परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33% है।

HPBOSE Result 2026: मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा

डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और अप्रैल की शुरुआत में समाप्त हो गईं। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।
 

HPBOSE 12th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्रअपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है, तो मार्कशीट को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। हालांकि, यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में कमी होती है, तो पहले प्राप्त अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

 

HPBOSE 12th Supplementary: सप्लीमेंट्री रिजल्ट

जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे पूरक परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते हैं। पूरक परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम अगस्त में घोषित कर देता है।
 

HPBOSE Result 2026 Overview: एचपी बोर्ड अवलोकन

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
परीक्षा का नाम एचपीबीओएसई 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026
10वीं परीक्षा तिथि 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026
परिणाम तिथि मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org
परिणाम चेक करने की वेबसाइट amarujala.com/results
 

पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले साल प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित HPBOSE प्लस टू परीक्षा में कुल 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था। पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 17 मई, 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 83.16% दर्ज किया गया। विज्ञान संकाय की महक ने 97.20% अंकों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया।
वर्ष तिथि
2025 17 मई, 2025
2024 7 मई, 2024
2023 25 मई, 2023
2022 29 जून, 2022
 

HPBOSE 12th Topper List 2025: पिछले साल के टॉपर

 
रैंक नाम प्राप्त अंक प्रतिशत
1 महक 486 97.2%
2 खुशी 483 96.6%
2 जाह्नवी ठाकुर 483 96.6%
2 अंकिता 483 96.6%
2 कणिका 482 96.4%
3 पलक ठाकुर 482 96.4%
3 नवनीत कौर 482 96.4%
3 कनक शर्मा 482 96.4%
3 कृष लहोरिया 482 96.4%
3 पायल शर्मा 482 96.4%
3 रिया रंगरा 482 96.4%
 

HPBOSE Result 2026 Download: रिजल्ट देखने का तरीका

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसमें से अपना बोर्ड यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड चुनें।
  • कक्षा 12वीं के छात्र 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।


HPBOSE Result 2026 FAQ's: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई 2026 में जारी किया जाएगा।


पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं।


रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट - amarujala.com/results के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed