MP Board 10th Result 2026
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की। पिछले साल बोर्ड ने 6 मई को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। लेकिन इस साल उम्मीद है कि नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा होते ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर भी छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स - रोल नंबर, रोल कोड और आवेदन संख्या आदि दर्ज करना होगा।
MP Board 10th Result 2026: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण
परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे अहम विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
MP Board 10th Re-Evaluation: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के बाद संशोधित अंक अंतिम माने जाएंगे।
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए उन्हें जून 2026 में आवेदन पत्र भरना होगा।
MPBSE MP Board 2026: एमपी बोर्ड का अवलोकन
पिछले साल लड़कियों का प्रदर्शन शानदार
एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में पिछली बार बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप-5 लिस्ट में 8 लड़कियां और 3 लड़कों ने अपनी जगह बनाई है। पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 4,08,884 लड़के पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 4,05,685 परीक्षा में उपस्थित हुए और 2,96,944 छात्र पास हुए। इसका पास प्रतिशत 73.21% रहा।
वहीं, लड़कियों की संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन परिणाम अधिक प्रभावशाली रहे। कुल 4,01,135 लड़कियां पंजीकृत हुई थीं, जिनमें से 3,99,247 ने परीक्षा दी और 3,16,470 सफल रहीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27% रहा, जो लड़कों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।
MPBSE MP Board 10th Topper List 2025: पिछले वर्ष के टॉपर्स
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शैजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
| रैंक |
नाम |
शहर |
अंक (Marks) |
| 1 |
प्रज्ञा जायसवाल |
सिंगरौली |
500/500 |
| 2 |
आयुष दिवेदी |
रीवा |
499/500 |
| 3 |
शैजाह फातिमा |
जबलपुर |
498/500 |
| 4 |
मानसी साहू |
सीधी |
497/500 |
| 5 |
सुहानी प्रजापति |
उज्जैन |
497/500 |
| 6 |
शिवम पांडे |
सतना |
497/500 |
| 7 |
अंजलि शर्मा |
रीवा |
497/500 |
| 8 |
सुम्बुल खान |
सागर |
496/500 |
| 9 |
तस्नुम रंगरेज |
दमोह |
496/500 |
| 10 |
अनिमेष वर्मा |
रीवा |
496/500 |
| 11 |
अनुराग कुमार साहू |
सिंगरौली |
496/500 |
| 12 |
प्राची कौरव |
नरसिंगपुर |
496/500 |
MP Board Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
- अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
- अब 10वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 10th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
2026 में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमपीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक पेन और पेपर मोड में हुई।
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
एमपी कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट संभावित रूप से अप्रैल 2026 में घोषित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समय पर परिणाम जारी करने का सख्त निर्देश दिया है।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
मार्कशीट में क्या-क्या विवरण होगा?
परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को ध्यान से जांचना चाहिए, क्योंकि मूल मार्कशीट इसी के आधार पर प्रिंट की जाएगी।