सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results   ›   Madhya Pradesh Board of Secondary Education

MPBSE MP Board Result 2026 Class 10th, 12th : Madhya Pradesh Board of Secondary Education

MP Board Result 2026

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित कर सकता है। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र बिना किसी असुविधा के अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
वर्ष 2026 के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम से संबंधित सभी जरूरी अपडेट प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अमर उजाला की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा आप यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत भी कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी सबसे पहले मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको सूचित किया जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
 

MP Board Exam 2026: करीब 16 लाख अभ्यर्थियों के लिया भाग

इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक हुई थीं। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक ही पाली में ली गई थीं।

एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परिणाम 2026 की जांच और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्म तिथि) को संभाल कर रखना चाहिए। एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट/सुधार परीक्षा देनी होगी।
 

MPBSE Board Exam 2026 Overview: एमपी बोर्ड परीक्षा अवलोकन 2026
 

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
संक्षेपाक्षर MPBSE
बोर्ड परीक्षा का नाम हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं)
शैक्षणिक सत्र 2026-27
परिणाम तिथि अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट amarujala.com/results/madhya-pradesh-board
 

MP Board 10th Result 2025: पिछले साल कक्षा 10वीं के टॉपर

आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर 2025 में हाई स्कूल के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 76.22 प्रतिशत दर्ज किया गया। 2025 में प्रज्ञा जायसवाल ने एमपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में टॉप किया।


मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में टॉपर छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार है:

 
नाम (शहर) अंक स्थान
प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली) 500/500 पहला
आयुष दिवेदी (रीवा) 499/500 दूसरा
शैजाह फातिमा (जबलपुर) 498/500 तीसरा
मानसी साहू (सीधी) 497/500 चौथा
सुहानी प्रजापति (उज्जैन) 497/500 चौथा
शिवम पांडे (सतना) 497/500 चौथा
अंजली शर्मा (रीवा) 497/500 चौथा
 

MP Board 12th Result 2025: पिछले साल कक्षा 12वीं के टॉपर

2025 में एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 74.28 प्रतिशत दर्ज किया गया। यहां स्ट्रीम वाइज कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची दी गई है:
 
संकाय नाम अंक स्थान
जीव विज्ञान गार्गी अग्रवाल और दिव्यांशु तिवारी 484/500 प्रथम
गृह विज्ञान योग्यता टंक 478/500 प्रथम
विज्ञान प्रियल द्विवेदी 492/500 प्रथम
वाणिज्य रिमझिम करोठिया 491/500 प्रथम
कृषि हरिओम साहू 486/500 प्रथम
कला अंकुर यादव 489/500 प्रथम
 

MP Board 12th Result 2025: पिछले साल 12वीं में भी स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बेहतर

लड़के
विवरण आंकड़े
पंजीकृत छात्र 3,00,341
परीक्षा में शामिल 2,99,261
पास हुए छात्र 2,13,594

लड़कियां
विवरण आंकड़े
पंजीकृत छात्राएं 3,04,061
परीक्षा में शामिल 3,03,313
पास हुई छात्राएं 2,35,213
 

MP Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


एमपी बोर्ड 2026 में 10वीं और 12वीं के परिणाम कब घोषित होंगे?

एमपीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है।
 

एमपी बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
 

परिणाम जारी होने के बाद मैं हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट कहां देख सकता हूं?

एमपीबीएसई का कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
 

एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अमर उजाला वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 







 
एप में पढ़ें

Followed