सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Madhya Pradesh Board of Secondary Education   ›   MPBSE Board 12th Result 2026 Declared
university

Madhya Pradesh Board of Secondary Education

MPBSE Board 12th Result 2026

Roll No.

Application No

MPBSE MP Board 12th Result 2026

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट संभावित रूप से अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी होगा, जिसे अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
वर्ष 2026 के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम से संबंधित सभी जरूरी अपडेट प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अमर उजाला की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा आप यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत भी कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी सबसे पहले मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको सूचित किया जाएगा।


MP Board 12th Re-evaluation 2026: एमपी बोर्ड 12वीं पुनर्मूल्यांकन

परिणाम घोषित होने के बाद, जो उम्मीदवार अपने एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भर सकेंगे। पुनर्मूल्यांकन की घोषणा संभवतः जून 2026 में की जाएगी।

जो उम्मीदवार एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा। पूरक परीक्षा के बारे में विवरण बोर्ड द्वारा अभी घोषित किया जाना बाकी है। पूरक परीक्षा छात्रों को दूसरे प्रयास में एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर प्रदान करती है।


MP Board 12th Topper List 2025: पिछले साल 12वीं के टॉपर

 
संकाय नाम अंक स्थान
विज्ञान प्रियल द्विवेदी 492/500 प्रथम
वाणिज्य रिमझिम करोठिया 491/500 प्रथम
कला अंकुर यादव 489/500 प्रथम
जीव विज्ञान गार्गी अग्रवाल और दिव्यांशु तिवारी 484/500 प्रथम
गृह विज्ञान योग्यता टंक 478/500 प्रथम
कृषि हरिओम साहू 486/500 प्रथम
 

MPBSE MP 12th Board 2026: एमपी बोर्ड का अवलोकन

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
स्थापना वर्ष 1965
जगह भोपाल, मध्य प्रदेश
परीक्षा का नाम एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा
परीक्षा तिथि 10 फरवरी - 7 मार्च, 2026
परिणाम दिनांक अप्रैल 2026 (अपेक्षित)
परीक्षा मोड ऑफलाइन
परिणाम वेबसाइट amarujala.com/results/madhya-pradesh-board/mpbse-12th-result-2026
 

MP Board 12th Result 2025: पिछले साल 12वीं में भी लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

पिछली बार एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 74.48% रहा। 12वीं की मेरिट सूची में कुल 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए हैं।

लड़के
विवरण आंकड़े
पंजीकृत छात्र 3,00,341
परीक्षा में शामिल 2,99,261
पास हुए छात्र 2,13,594
पास प्रतिशत 71.37%

लड़कियां
विवरण आंकड़े
पंजीकृत छात्राएं 3,04,061
परीक्षा में शामिल 3,03,313
पास हुई छात्राएं 2,35,213
पास प्रतिशत 77.55%
 

MPBSE 12th Result 2026 Download: रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण

  • सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाएं और यहां से एमपी बोर्ड चुनें।
  • एमपी बोर्ड "12वीं रिजल्ट 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एमपीबीएसई कक्षा 12 वीं का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें।
 


MP Board 12th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 


एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।


एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

12वीं बोर्ड का रिजल्ट संभावित रूप से अप्रैल के दूसरे सप्ताह 2026 में घोषित किया जाएगा।
 

रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखा जा सकता है?

छात्र अपना रिजल्ट एमपीबीएसई की वेबसाइट और अमर उजाला की वेबसाइट पर लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
 

रिजल्ट में क्या विवरण होगा?

परिणाम में प्रत्येक विषय के अंक, कुल अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति का विवरण शामिल होगा।​

 



 

एप में पढ़ें

Followed