सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results   ›   Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh Allahabad

UPMSP UP Board Result 2026 : Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh Allahabad

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल 2026 में घोषित किए जाएंगे। पिछले वर्ष बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए थे। घोषित होने के बाद विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तकरीबन 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 27,50,945 है, जिसमें 14,38,682 छात्र तथा 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 24,79,352 है, जिनमें 13,03,012 छात्र तथा 11,76,340 छात्राएं हैं।

 

 
10वीं श्रेणी संख्या
कुल विद्यार्थी 27,50,945
लड़के 14,38,682
लड़कियां 13,12,263
 
12वीं श्रेणी संख्या
कुल विद्यार्थी 24,79,352
लड़के 13,03,012
लड़कियां 11,76,340


उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष 8,033 केंद्र बनाए गए। 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित की गईं।


पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुए यूपी बोर्ड के नतीजे?

 
वर्ष तिथि
2025 25 अप्रैल 2025
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022
 

पिछले वर्ष (2025) के आंकड़े

पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए 8,140 केंद्र बनाए गए। 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 थी। हाईस्कूल में 14,49,736 छात्र तथा 12,82,458 छात्राएं पंजीकृत थीं। इंटरमीडिएट में 14,58,983 छात्र तथा 12,46,024 छात्राएं पंजीकृत थीं। साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परिणाम 25 अप्रैल, 2025 को जारी हुआ।


यूपी बोर्ड (UPMSP) 2025 vs 2026 तुलना

 

श्रेणी 2025 2026
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 54,37,233 52,30,297
परीक्षा केंद्रों की संख्या 8,140 8,033
परीक्षा तिथि 24 फरवरी – 12 मार्च 18 फरवरी – 12 मार्च


हाईस्कूल (10वीं)
श्रेणी 2025 2026
कुल विद्यार्थी 27,32,216 27,50,945
छात्र (Boys) 14,49,736 14,38,682
छात्राएं (Girls) 12,82,458 13,12,263


इंटरमीडिएट (12वीं)
श्रेणी 2025 2026
कुल विद्यार्थी 27,05,017 24,79,352
छात्र (Boys) 14,58,983 13,03,012
छात्राएं (Girls) 12,46,024 11,76,340


UPMSP UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

यूपी बोर्ड की ओर से अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, जो छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपने स्कोर देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्म तिथि) को संभाल कर रखना चाहिए। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे। एक या अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
 

UPMSP UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

आमतौर पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी करता है। पिछले वर्ष बोर्ड ने नतीजों की घोषणा 25 अप्रैल, 2025 को की थी। इस वर्ष भी उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजों की घोषणा अप्रैल के अंत तक कर दी जाएगी।
 

UPMSP Result 2026: पुनर्मूल्यांकन

अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के पास अंकों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने का विकल्प भी रहता है। प्रत्येक विषय के लिए कुछ पुनर्मूल्यांकन शुल्क लगता है। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम यूपी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड किसी भी पुनर्मूल्यांकन अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा।
 

UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा

अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा संभवतः जुलाई/अगस्त 2026 में आयोजित की जाती है।


UPMSP UP Board Exam 2026 Overview: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
स्थापना वर्ष 1921
मुख्यालय प्रयागराज
परीक्षा का नाम यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि फरवरी–मार्च 2026
शैक्षणिक सत्र 2025–26
यूपी बोर्ड रिजल्ट का नाम यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट तिथि अप्रैल/मई 2026
 

UPMSP UP Board 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा 2026 परिणाम कब घोषित होगा?

यूपी बोर्ड अप्रैल 2026 में कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा।


यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऊपर दिए लिंक पर जाकर केवल रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।


मैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परिणाम 2026 कहां देख सकता हूं?

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 अमर उजाला की परिणाम वेबसाइट - amarujala.com/results/up-board पर देख सकते हैं।
 
एप में पढ़ें

Followed