UPMSP UP Board 10th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं के परिणाम अप्रैल 2026 में घोषित करेगा। पिछले वर्ष बोर्ड ने 25 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की थी। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा ऑनलाइन मोड में की जाएगी। छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकेंगे। यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
करीब 27.50 लाख परीक्षार्थियों को नतीजों का इंतजार
2026 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 27,50,945 है, जिसमें 14,38,682 छात्र तथा 13,12,263 छात्राएं हैं। परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में किया गया। नतीजों की घोषणा अप्रैल 2026 में की जाएगी।
| श्रेणी |
संख्या |
| कुल विद्यार्थी |
27,50,945 |
| लड़के |
14,38,682 |
| लड़कियां |
13,12,263 |
UPMSP UP Board 10th Passing Marks 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल पासिंग मार्क्स
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों प्रत्येक विषय में और समग्र 33 से 40 प्रतिशत के बीच अंक हासिल करने होंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले छात्र विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित विभिन्न धाराओं में कक्षा 11वीं में दाखिला लेंगे।
UPMSP High School Result 2026 Download: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम डाउनलोड करने के चरण
- अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम अनुभाग में जाएं।
- यूपी बोर्ड परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
- यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और परिणाम की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम सहेजें।
परिणाम घोषित होने के बाद यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए भी अनुरोध कर सकता है। इसके लिए छात्रों को प्रति पेपर के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का विकल्प परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
UPMSP UP Board 10th Compartment Exam 2026: कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र एक या दो विषय पास नहीं कर पाए हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद किया जाता है, जिसका परिणाम कुछ दिनों बाद घोषित कर दिया जाता है।
पिछले वर्ष कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 के लिए कुल 27,32,216 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। परीक्षा के आयोजन कुल 8,140 केंद्रों पर किया गया था। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में कुल 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुईं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा था। जालौना के यश प्रताप सिंह ने 97.20% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया।
| श्रेणी |
विवरण |
| वर्ष |
2025 |
| केंद्रों की संख्या |
8,140 |
| कुल पंजीकृत |
27,32,216 |
| परीक्षा में शामिल |
25,45,815 |
| कुल उत्तीर्ण |
22,94,122 |
| कुल उत्तीर्ण प्रतिशत |
90.11% |
| छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत |
86.66% |
| छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत |
93.87% |
वहीं, 2024 में हाई स्कूल के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जहां 86.05 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की, वहीं परीक्षा पास करने वाली लड़कियों का प्रतिशत 93.40 था।
पिछले 11 वर्षों में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत
| वर्ष |
उत्तीर्ण % |
| 2025 |
90.11% |
| 2024 |
89.55% |
| 2023 |
89.78% |
| 2022 |
88.18% |
| 2021 |
99.53% |
| 2020 |
83.00% |
| 2019 |
80.06% |
| 2018 |
75.16% |
| 2017 |
81.18% |
| 2016 |
87.66% |
| 2015 |
89.19% |
UP Board High School Topper List 2025: पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट
| रैंक |
नाम |
प्रतिशत |
शहर |
| 1 |
यश प्रताप सिंह |
97.83% |
जालौन |
| 2 |
अंशी |
97.67% |
इटावा |
| 2 |
अभिषेक यादव |
97.67% |
बाराबंकी |
| 3 |
ऋतु गर्ग |
97.50% |
मुरादाबाद |
| 3 |
अर्पित वर्मा |
97.50% |
सीतापुर |
| 3 |
सिमरन गुप्ता |
97.50% |
जालौन |
UP Board Overview: यूपी बोर्ड अवलोकन
| विवरण |
जानकारी |
| बोर्ड का नाम |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| स्थापना वर्ष |
1921 |
| मुख्यालय |
प्रयागराज |
| परीक्षा का नाम |
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 |
| परीक्षा तिथि |
फरवरी–मार्च 2026 |
| शैक्षणिक सत्र |
2025–26 |
| यूपी बोर्ड परिणाम का नाम |
यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 |
| यूपी बोर्ड परिणाम तिथि |
अप्रैल 2026 |
UP Board 10th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यूपी बोर्ड (UPMSP) हाईस्कूल परीक्षा 2026 के नतीजे कब घोषित करेगा?
यूपी बोर्ड अप्रैल 2026 में हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
छात्र ऊपर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करके 2026 के लिए अपनी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है।
10वीं का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए हाईस्कूल के छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम अनुभाग पर जाना होगा और मांगे गए विवरण दर्ज करने होंगे। इसके बाद परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा। यहीं पर आपको अपना स्कोरकार्ड/मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा, जिसपर क्लिक करके आप अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम की घोषणा के बाद आगे क्या?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करना और प्रिंट करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, छात्रों को संबंधित स्कूल अधिकारियों से मूल मार्कशीट प्राप्त करना आवश्यक है, क्योंकि ऑनलाइन स्कोरकार्ड वैध प्रमाण के रूप में काम नहीं करते हैं।