UBSE UK Board 10th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा संभावित रूप से 20 अप्रैल 2026 (UBSE Uttarakhand Board High School Result 2026 Date) तक की जाएगी। उत्तराखंड में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं। परिणामों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2026 के लिए यूके बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत कर लें।
Uttarakhand Board Result 2026: 10वीं की परीक्षा के लिए 1,12,266 छात्र-छात्राएं पंजीकृत
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 1,12,266 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2,268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जा सकता है।
| विषय |
विवरण |
| वर्ष |
2026 |
| कुल पंजीकरण |
1,12,266 |
| संस्थागत परीक्षार्थी |
1,11,420 |
| व्यक्तिगत परीक्षार्थी |
2,268 |
| कुल परीक्षा केंद्र |
1,261 |
| परीक्षा तिथि |
23 फरवरी से 20 मार्च 2026 |
| संभावित रिजल्ट तिथि |
20 अप्रैल 2026 तक |
| पास होने के लिए न्यूनतम अंक |
33% |
UBSE 10th Passing Marks 2026: उत्तीर्णता मानदंड
जो भी छात्र उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें परीक्षा पास करने के लिए 33% अंक हासिल करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यूबीएसई प्रत्येक उम्मीदवार की कक्षा 10वीं की उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है।
UBSE Uttarakhand Board Overview: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के बारे में
| विवरण |
जानकारी |
| बोर्ड का नाम |
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड |
| संक्षेपाक्षर |
यूबीएसई (UBSE) |
| स्थापना वर्ष |
22 सितम्बर 2001 |
| मुख्यालय |
रामनगर |
| परीक्षा का नाम |
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 |
| शैक्षणिक सत्र |
2025–26 |
| परिणाम का नाम |
यूके बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 |
| परिणाम तिथि |
20 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट |
ubse.uk.gov.in |
साल 2025 के 10वीं परिणाम के आंकड़े
पिछले वर्ष (2025 में) उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 1,13,690 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1,196 मिश्रित केंद थे। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने नतीजों की घोषणा 19 अप्रैल, 2025 को की थी। कुल परीक्षाफल 90.77% दर्ज किया गया। इसमें 88.20% लड़के सफल हुए, जबकि 93.25% लड़कियां परीक्षा में पास होकर लड़कों से आगे रहीं। बागेश्वर के करन सिंह और हल्द्वानी (नैनीताल) के जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया।
| विषय |
विवरण |
| वर्ष |
2025 |
| कुल पंजीकरण |
1,13,690 |
| संस्थागत परीक्षार्थी |
1,11,420 |
| व्यक्तिगत परीक्षार्थी |
2,268 |
| कुल परीक्षा केंद्र |
1,245 |
| एकल केंद्र |
49 |
| मिश्रित केंद्र |
1,196 |
| रिजल्ट घोषित तिथि |
19 अप्रैल 2025 |
| कुल पास प्रतिशत |
90.77% |
| लड़कों का पास प्रतिशत |
88.20% |
| लड़कियों का पास प्रतिशत |
93.25% |
| टॉपर्स |
करन सिंह (बागेश्वर), जतिन जोशी (हल्द्वानी) |
| टॉपर्स के अंक |
99.20% |
वर्ष 2024 में उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी। इस वर्ष परिणाम 89.14 फीसदी रहा था।
UBSE UK Board 10th Topper List 2025: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स
| रैंक |
नाम |
जिला |
प्राप्तांक (500 में से) |
प्रतिशत (%) |
| 1 |
कमल सिंह चौहान |
बागेश्वर |
496 |
99.20% |
| 1 |
जतिन जोशी |
हल्द्वानी, नैनीताल |
496 |
99.20% |
| 2 |
कनकलता |
टिहरी गढ़वाल |
495 |
99.00% |
| 3 |
दिव्यम |
उत्तरकाशी |
494 |
98.80% |
| 3 |
प्रिया |
रुद्रप्रयाग |
494 |
98.80% |
| 3 |
दीपा जोशी |
ऊधम सिंह नगर |
494 |
98.80% |
UBSE Board 10th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यूके बोर्ड (UBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने की तारीख कब घोषित करेगा?
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 20 अप्रैल, 2026 तक घोषित करेगा। हालांकि, अभी सटीक तारीख का एलान नहीं किया गया है।
यूके बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।
मैं यूके बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम कहां देख सकता हूं?
10वीं के छात्र अपने परिणाम अमर उजाला कि वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभी पंजीकरण करें।
क्या उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऑफलाइन उपलब्ध होगा?
हां, छात्र अपने परिणाम एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।