Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा?
इंटर की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत ड्राइंग और पेंटिंग विषय की परीक्षा के साथ हुई। वहीं, हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हिंदुस्तानी म्यूजिक (मेलोडिक)/टाइपिंग की परीक्षा के साथ हुई। नतीजों की घोषणा 20 अप्रैल, 2026 तक की जाएगी। परिणामों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2026 के लिए यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत कर लें। इसके बाद परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट आपको मिलती रहेगी। रिजल्ट घोषित होने पर आपको सूचित किया जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।
Uttarakhand Board Result 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए 2,15,252 परीक्षार्थी पंजीकृत
वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,12,266 और इंटर के 1,02,986 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,722 व्यक्तिगत जबकि 1,10,544 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 3,637 व्यक्तिगत जबकि 99,349 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1,261 केंद्रों पर किया गया।
पिछले वर्ष के आंकड़े
आंकड़ो के मुताबिक, पिछले वर्ष (2025 में) हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,13,690 और इंटर के 1,09,713 विद्यार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2,268 व्यक्तिगत इंटर में 1,05,298 संस्थागत, 4,401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए थे।
| विषय |
2025 |
2026 |
| कुल पंजीकरण |
2,23,403 |
2,15,252 |
| हाईस्कूल कुल |
1,13,690 |
1,12,266 |
| इंटर कुल |
1,09,713 |
1,02,986 |
| हाईस्कूल (संस्थागत) |
1,11,420 |
1,10,544 |
| हाईस्कूल (व्यक्तिगत) |
2,268 |
1,722 |
| इंटर (संस्थागत) |
1,05,298 |
99,349 |
| इंटर (व्यक्तिगत) |
4,401 |
3,637 |
| परीक्षा केंद्र |
1,245 |
1,261 |
UBSE Uttarakhand Board Overview: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के बारे में
| विवरण |
जानकारी |
| बोर्ड का नाम |
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड |
| संक्षेपाक्षर |
यूबीएसई (UBSE) |
| स्थापना वर्ष |
22 सितम्बर 2001 |
| मुख्यालय |
रामनगर |
| परीक्षा का नाम |
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 |
| शैक्षणिक सत्र |
2025–26 |
| परिणाम का नाम |
यूबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 |
| परिणाम तिथि |
20 अप्रैल, 2026 (संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
ubse.uk.gov.in |
| रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट |
amarujala.com/results/uttarakhand-board |
UBSE Board Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) परीक्षा का रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी सटीक तारीख का एलान नहीं किया गया है।
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।
मैं यूके बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का परिणाम कहां देख सकता हूं?
छात्र अपने यूके बोर्ड के परिणाम अमर उजाला कि वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभी पंजीकरण करें।
क्या उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऑफलाइन उपलब्ध होगा?
हां, छात्र अपने परिणाम एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।