सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Uttarakhand Board   ›   UBSE UK Board 12th Result 2026 Register Here
university

Uttarakhand Board

UBSE UK Board 12th Result 2026

Register to Get Your Board Result 2026 on Mobile/Email

UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा संभावित रूप से 20 अप्रैल 2026 (UBSE Uttarakhand Board Intermediate Result 2026 Date) तक की जाएगी। उत्तराखंड में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया गया। परिणामों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट  के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2026 के लिए यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत कर लें।

Uttarakhand Board Result 2026: 12वीं की परीक्षा के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 1,02,986 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 3,637 व्यक्तिगत जबकि 99,349 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1,261 केंद्रों पर किया गया। रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल, 2026 तक की जाएगी।
विषय विवरण
वर्ष 2026
कुल पंजीकरण 1,02,986
संस्थागत परीक्षार्थी 99,349
व्यक्तिगत परीक्षार्थी 3,637
कुल परीक्षा केंद्र 1,261
परीक्षा तिथि 21 फरवरी से 20 मार्च 2026
संभावित रिजल्ट तिथि 20 अप्रैल 2026 तक
पास होने के लिए न्यूनतम अंक 33%
 

UBSE 12th Passing Marks 2026: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा पास करने के लिए आपको 33% अंक हासिल करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यूबीएसई प्रत्येक उम्मीदवार की कक्षा 12वीं की उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है।

UBSE Uttarakhand Board Overview: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के बारे में

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड
संक्षेपाक्षर यूबीएसई (UBSE)
स्थापना वर्ष 22 सितम्बर 2001
मुख्यालय रामनगर
परीक्षा का नाम उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2025–26
परिणाम का नाम यूके बोर्ड 12वीं परिणाम 2026
परिणाम तिथि 20 अप्रैल 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in
 

पिछले वर्ष (2025) के आंकड़े

उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे। इस साल कुल परीक्षाफल 83.23% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 80.10% रहा, जबकि लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 86.20% पास प्रतिशत दर्ज किया। देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.60% अंकों के साथ टॉप किया।
विषय विवरण
वर्ष 2025
कुल पंजीकरण 1,09,713
संस्थागत परीक्षार्थी 1,05,298
व्यक्तिगत परीक्षार्थी 4,401
कुल परीक्षा केंद्र 1,245
एकल केंद्र 49
मिश्रित केंद्र 1,196
कुल पास प्रतिशत 83.23%
लड़कों का पास प्रतिशत 80.10%
लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20%
टॉपर अनुष्का राणा (देहरादून)
टॉपर के अंक 98.60%

वहीं, साल 2024 में उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी। इस वर्ष कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए।  

UBSE UK Board 12th Topper List 2025: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स

रैंक नाम स्थान अंक
1 अनुष्का राणा देहरादून 493
2 केशव भट्ट देहरादून 489
2 कोमल कुमारी उत्तरकाशी 489
3 आयुष सिंह रावत ऋषिकेश 484
 

UBSE Board 12th Result 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


यूके बोर्ड (UBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीख कब घोषित करेगा?

यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम संभावित रूप से 20 अप्रैल, 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी सटीक तारीख का एलान नहीं किया गया है।

यूके बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

मैं यूके बोर्ड इंटर का परिणाम कहां देख सकता हूं?

12वीं के छात्र अपने परिणाम अमर उजाला कि वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभी पंजीकरण करें।


क्या उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऑफलाइन उपलब्ध होगा?

हां, छात्र अपने परिणाम एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed