Britain Home Minister Priti Patel Biography: ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहरा गया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से इस्तीफा मांगते हुए कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटिश पीएम से इस्तीफा मांगने वालों में एक भारतीय मूल की महिला भी शामिल है। बोरिस जॉनसन की कट्टर समर्थक मानी जाने वाली प्रीति पटेल ने भी इस्तीफे की मांग की है। प्रीति पटेल ब्रिटेन की गृहमंत्री हैं। प्रीति पटेल के नाम कई उपलब्धियां हैं। वह पहली ब्रिटिश भारतीय कैबिनेट मंत्री हैं। साथ ही देश की पहली गुजराती महिला सांसद भी हैं। ब्रिटिश राजनीति में एक महिला की इतनी दमदार जगह अपने आप में बड़ी बात हैं, वहीं एक भारतीय मूल की महिला के लिए ब्रिटिश राजनीति के शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए प्रीति पटेल को कई बाधाओं को पार करना पड़ा। जानिए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से इस्तीफा मांगने वाली भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के राजनीतिक जीवन के बारे में।
Priti Patel: भारतीय मूल की महिला ऐसे बनी ब्रिटेन की गृहमंत्री, जानें पीएम बोरिस जॉनसन से इस्तीफा मांगने वाली प्रीति पटेल के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं प्रीति पटेल?
प्रीति पटेल भारतीय मूल की महिला हैं जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कैबिनेट में शामिल हैं। वह देश की गृहमंत्री हैं। ब्रिटेन में गृह मंत्री का पद तीसरा सबसे महत्वपूर्ण पद होता है। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री का पद ही गृहमंत्री से ऊंचा होता है।
प्रीति पटेल का जीवन परिचय
प्रीति पटेल का जन्म इंग्लैंड में 29 मार्च 1972 को हुआ था। वह 50 साल की हैं। प्रीति पटेल का पूरा नाम प्रीति सुशील पटेल है। उनके माता पिता भारतीय मूल के थे जो युगांडा से इंग्लैंड आकर बस गए थे। उनके पिता का नाम सुशील पटेल और माता अंजना हैं।
प्रीति पटेल की शिक्षा और करियर
उन्होंने अपनी शुरुआत शिक्षा वेस्टफील्ड टेक कॉलेज से पूरी की। उसके बाद प्रीति ने कील यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की। आगे की पढ़ाई उन्होंने एसेक्स यूनिवर्सिटी से की। प्रीति ने ब्रिटिश गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
प्रीति पटेल का करियर
बहुत कम उम्र में ही प्रीति पटेल कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य बन गईं थीं। साल 2010 में प्रीति विटहैम से सांसद चुनी गईं। साल 2015 से 17 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज कराई। जब डेविड कैमरन की सरकार बनी तो प्रीति का भी कद बढ़ा। साल 2014 में प्रीति को ट्रेजरी मिनिस्टर बनाया गया था। साल 2015 में हुए आम चुनावों के बाद प्रीति पटेल को रोजगार राज्यमंत्री का पद मिला। बाद में थेरेसा मे सरकार में प्रीति पटेल को अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग में राज्य सचिव का पद मिला, हालांकि साल 2017 में उन्हें इजरायल विवाद के कारण पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

कमेंट
कमेंट X