फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

खेल की दुनिया में भारत का नाम बढ़ाने वाली भारतीय महिलाएं, दुनिया में लहराया भारत का परचम

Mon, 20 Jul 2020 10:00 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 20 Jul 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
famous indian female sports personalities athletes who made india proud in sports
pv sindhu and saina nehwal - फोटो : अमर उजाला

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। खेल से लेकर पढ़ाई हर क्षेत्र में महिलाएं काफी आगे बढ़ रही हैं। आज हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। आज के समय में भारतीय महिलाएं किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है...

famous indian female sports personalities athletes who made india proud in sports
Pt usha - फोटो : social media

पीटी उषा

  • पीटी उषा को उड़न परी के नाम से भी जाना जाता है। मशहूर दिग्गज एथलीट पीटी उषा ने जकार्ता एशियाई खेलों में तहलका मचा दिया था। यहां पीटी उषा ने 6 मेडल अपने नाम किए थे, जिनमें 5 गोल्ड और एक ब्रांज मेडल था। इसके अलावा 1985 जकार्ता एशियाई चैंपियनशिप में पीटी उषा ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था।
famous indian female sports personalities athletes who made india proud in sports
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

पीवी सिंधू

  • पीवी सिंधू विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रियो ओलंपिक में सिंधू ने सिल्वर मेडल जीता था। पीवी सिंधू 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में भी सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
famous indian female sports personalities athletes who made india proud in sports
साइना नेहवाल - फोटो : pti

साइना नेहवाल

  • पूर्व विश्व नंबर 1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ओलंपिक में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। साइना नेहवाल 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें सात सुपरसीरीज खिताब शामिल हैं। साइना नेहवाल तीन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं और एशियाई खेलों में दो ब्रॉन्ज भी अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
famous indian female sports personalities athletes who made india proud in sports
मैरी कॉम - फोटो : अमर उजाला

मैरीकॅाम

  • मैरीकॅाम विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मैरीकॅाम विश्व में एकमात्र ऐसी मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आठ पदक अपने नाम किए। टूर्नामेंट के इतिहास में मैरीकॅाम 6 स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली एकमात्र महिला हैं। मैरीकॅाम ने 2014 एशियाड में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया, ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं। इसके अलावा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी मैरीकॅाम स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed