फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Succesfull Business Women of India: बिजनेस की दुनिया में भारत का मान बढ़ाती हैं ये 4 महिलाएं

Sat, 11 Jul 2020 09:03 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 11 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
successful business woman of india indra nooyi indu jain kiran mazumdar naina lal kidwai
आज हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी की नई इबादत लिख रही हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक समय हुआ करता था जब महिलाओं को पुरुषों से कम आंका जाता था। परंतु आज के समय में ऐसा नहीं है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी की नई इबादत लिख रही हैं। किसी जमाने में महिलाओं को बिजनेस करने का अधिकार नहीं हुआ करता था, पर आज के समय में महिलाएं बिजनेस से लेकर हर क्षेत्र में न सिर्फ पुरुषों को बराबर की टक्कर दे रही हैं बल्कि उनसे आगे भी निकल रही हैं।



आज हम आपको भारत की कुछ बिजनेसवुमन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बिजनेस की दुनिया में न सिर्फ महिलाओं का नाम बढ़ाया है बल्कि भारत का नाम भी रौशन किया है।

successful business woman of india indra nooyi indu jain kiran mazumdar naina lal kidwai
इंदिरा नूई - फोटो : Amar Ujala

इंद्रा नूई

  • इंद्रा नूई बिजनेस की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। इंद्रा नूई पेप्सीको की सी.एफ.ओ और अध्यक्ष रह चुकी हैं। इंद्रा नूई का जन्म 1974 में चेन्नई में हुआ और उन्होंने मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। भारत सरकार ने 2007 में इंद्रा नूई को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
successful business woman of india indra nooyi indu jain kiran mazumdar naina lal kidwai
इंदु जैन - फोटो : social media

इंदु जैन

  • इंदु जैन भारत के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप बेनेट, कोलमन एंड कंपनी लिमिटेड का वर्तमान अध्यक्ष हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए इंदु जैन काफी सक्रिय रहती हैं। बिजनेस की दुनिया में इंदु जैन की खास पहचान है। साल 2016 में भारत सरकार ने इंदु जैन को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
successful business woman of india indra nooyi indu jain kiran mazumdar naina lal kidwai
किरण मजूमदार शॉ - फोटो : social media

किरण मजूमदार शॉ

  • किरण मजूमदार शॉ बायोकॉन की संस्थापक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। 1978 में किरण मजूमदार शॉ ने बायोकॉन की शुरुआत की थी। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर किरण मजूमदार शॉ ने अपनी कंपनी को आज भारत की सबसे बड़ी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बना दिया है। भारत सरकार द्वारा 1989 में किरण मजूमदार शॉ को पद्मश्री और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। मौजूदा समय में किरण मजूमदार शॉ कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बायोकॉन फाउंडेशन चला रही हैं।

विज्ञापन
successful business woman of india indra nooyi indu jain kiran mazumdar naina lal kidwai
नैना लाल किदवई - फोटो : social media

नैना लाल किडवाई

  • नैना लाल किडवाई पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और भारत में एचएसबीसी बैंक की प्रमुख भी रह चुकी हैं। वे फिक्की की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। नैना लाल किडवाई भारत में किसी विदेशी बैंक का संचालन करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत सरकार ने 2007 में नैना लाल किडवाई को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए  पद्म श्री से सम्मानित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed