सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Union Budget 2026 For Women Girls Hostels To She Mart

Budget 2026 For Women: बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, गर्ल्स हॉस्टल और SHE Marts बनाएंगे आत्मनिर्भर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Budget 2026 For Women: बजट में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हाॅस्टल बनाए जाने की घोषणा करते हुए सरकार ने छात्राओं को सुविधा पूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। 

Union Budget 2026 For Women Girls Hostels To She Mart
महिलाओं के लिए बजट - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Budget For Women: आज मोदी सरकार 3.0 के तीसरा बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में पर्यटन से लेकर शिक्षा तक पर बड़े एलान किए। वहीं बजट 2026 में महिलाओं को भी सौगात मिली। एक तरफ जहां उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हाॅस्टल बनाए जाने की घोषणा करते हुए सरकार ने छात्राओं को सुविधा पूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं दूसरी ओर, महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा देने का प्रयास करते हुए SHE Marts का एलान किया। उन्होंने भाषण में कहा कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके।

Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन



गर्ल्स हाॅस्टल का एलान?

भारत में लड़कियों की पढ़ाई अक्सर प्रतिभा की कमी से नहीं, सुरक्षा, दूरी और ठहरने की सुविधा के अभाव से रुकती है। बजट में हर ज़िले में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए गर्ल्स हॉस्ट बनाने की घोषणा इसी सच्चाई को स्वीकार करती है। यह कदम उन लाखों छात्राओं के लिए राहत है जो कॉलेज तो मिल जाता है, लेकिन सुरक्षित छत नहीं।

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल क्यों अहम है यह फैसला?

  • उच्च शिक्षा तक पहुंच- ग्रामीण और छोटे शहरों की छात्राओं के लिए कॉलेज जाना आसान होगा।
  • ड्रॉपआउट कम होंगे- पढ़ाई बीच में छोड़ने की बड़ी वजह होती है रहने की समस्या जो अब कम होगी।
  • सुरक्षा और आत्मनिर्भरता- सुरक्षित हॉस्टल लड़कियों को स्वतंत्र फैसले लेने का साहस देते हैं।
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल- हॉस्टल निर्माण और संचालन से स्थानीय रोज़गार भी बढ़ेगा।


SHE Marts क्या है? 

SHE Marts दरअसल महिलाओं के लिए समर्पित ऐसे बाज़ार/प्लैटफ़ॉर्म हैं, जहां महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), स्टार्टअप्स और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने का सीधा अवसर मिलेगा। 


SHE Marts का उद्देश्य

  • महिला उद्यमिता को बढ़ावा
  • बिचौलियों पर निर्भरता कम करना
  • स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान
  • महिलाओं की आय और आर्थिक स्वतंत्रता में वृद्धि


SHE Marts में क्या मिलेगा?

  • हस्तशिल्प, हथकरघा, टेक्सटाइल
  • होममेड फूड, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स
  • ब्यूटी, हैंडमेड, गिफ्ट आइटम्स
  • महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स के उत्पाद


डिजिटल और फिजिकल, दोनों स्वरूपों में SHE Marts महिलाओं को बाज़ार तक सीधी पहुंच देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed