फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   9,553 athletes will participate in the Shimla Rural Sports Mahakumbh; cash prizes totaling 21 lakh will be awa

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ: 9553 खिलाड़ी होंगे शामिल, 22 दिन चलेगी प्रतियोगिता; 21 लाख के नकद पुरस्कार

Wed, 21 Oct 2026 03:29 PM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ का आयोजन वह पिछले कई वर्षों से हर आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए करवाते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
9,553 athletes will participate in the Shimla Rural Sports Mahakumbh; cash prizes totaling 21 lakh will be awa
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक 22 दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। ‘खेलेंगे भी, खिलेंगे भी’ थीम पर होने वाले इस आयोजन में 9,553 खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ का आयोजन वह पिछले कई वर्षों से हर आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए करवाते आ रहे हैं। हालांकि, प्रदेश में पिछले दो वर्षों के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका। इस बार प्रतियोगिताओं को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। खेल महाकुंभ का शुभारंभ 25 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे बनूटी में होगा, जबकि समापन 15 नवंबर को सुन्नी में किया जाएगा।

विज्ञापन

Trending Videos

खेल महाकुंभ में ये प्रतियोगिताएं होंगी
खेल महाकुंभ में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, लोक नृत्य, फैशन शो और मॉडलिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजकों के अनुसार क्रिकेट में 211, वॉलीबॉल में 50, महिला और पुरुष कबड्डी 60-60 तथा महिला और पुरुष बैडमिंटन में 60-60 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा लोक नृत्य की 100 टीमें और रस्साकशी की 260 टीमें भाग लेंगी। फैशन शो और मॉडलिंग के लिए अब तक 400 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। म्यूजिकल चेयर सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई
उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिताएं सुन्नी, करयाली, कुनिहार और कंडाघाट में होंगी, जबकि अन्य खेलों का आयोजन सुन्नी और बनूटी में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 400 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई गई है। इस खेल महाकुंभ में केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोग ही भाग ले सकेंगे। एक पंचायत का खिलाड़ी दूसरी पंचायत की टीम से नहीं खेल पाएगा। रस्साकशी को छोड़कर सभी प्रतिभागियों को वियरिंग किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक खेल के लिए संबंधित खिलाड़ियों को प्लेइंग किट भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed