{"_id":"6300d6eb1cdade23180224dd","slug":"agneepath-yojna-admit-card-for-army-recruitment-to-be-held-from-29th-in-sujanpur-tihra-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना: सुजानपुर टीहरा में 29 से होने वाली सेना भर्ती के एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना: सुजानपुर टीहरा में 29 से होने वाली सेना भर्ती के एडमिट कार्ड जारी
Sat, 20 Aug 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Aug 2022 06:14 PM IST
सार
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत अग्निपथ योजना में 29 अगस्त से जिला हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा मैदान में शुरू होने वाली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। यह एडमिट कार्ड सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत अग्निपथ योजना में 29 अगस्त से जिला हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा मैदान में शुरू होने वाली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। यह एडमिट कार्ड सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को ईमेल भी भेजी गई है। अभ्यर्थियों को साफ और स्पष्ट प्रिंट निकालकर एडमिट कार्ड लेकर भर्ती रैली में आना होगा।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड के साइज के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी होगी। अगर एडमिट कार्ड स्पष्ट नहीं होगा तो प्रवेशद्वार पर बार कोड स्कैन होने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए स्पष्ट और साफ प्रिंट का एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। बार कोड स्कैन न होने की स्थिति में अभ्यर्थी रैली में भाग लेने से वंचित रह सकता है। बता दें कि करीब 22,000 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है। यह भर्ती 8 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
रैली के दौरान अग्निवीर सिपाही सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। अभ्यर्थी की उम्र साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनोफाइड, डोगरा एवं जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, 21 साल से कम वालों को अविवाहित प्रमाण पत्र, रिलिजन प्रमाण पत्र और अन्य कोटा वालों को संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन