{"_id":"5b719d9f42c792277151e0a5","slug":"ajay-devgan-promoti-kajol-film-at-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुर्सत में अजय देवगन ने किया काजोल की फिल्म का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुर्सत में अजय देवगन ने किया काजोल की फिल्म का प्रचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/पतलीकूहल
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दे दे प्यार दे... फिल्म की शूटिंग सोमवार को भी नहीं हो सकी। अजय देवगन बारिश थमने के बाद रायसन में लगे फिल्म के सेट पर पहुंचे, लेकिन मामला रिहर्सल से आगे नहीं बढ़ा। अजय देवगन पैकअप कर होटल पहुंच गए।
विज्ञापन
वहां कुछ देर आराम करने के बाद उन्होंने पत्नी काजोल की अगले माह रिलीज होने वाली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला का सोशल मीडिया पर प्रचार किया। उन्होंने इस फिल्म के एक गाने को अपलोड कर दर्शकों से सवाल किया ...क्या उनकी मम्मी भी परछाई की तरह उनका पीछा करती हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि काजोल की यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज हो रही है। शाम के समय अजय देवगन ने तब्बू, जिमी, लेखक, निर्देशक के साथ एक बैठक कर फिल्म को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन
स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि मौसम साफ होने पर अन्य स्थानों पर भी आउटडोर शूटिंग की जाएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग में मौसम खलनायक की भूमिका निभा रहा है