सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bypoll results: Rebel Dayal Pyari reduced BJP's margin of victory, read full news

उपचुनाव परिणाम: बागी दयाल प्यारी ने घटाया भाजपा की जीत का मार्जिन, पढ़ें पूरी खबर

संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
bypoll results: Rebel Dayal Pyari reduced BJP's margin of victory, read full news
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पच्छाद उपचुनाव में जयराम सरकार को जनता का पूरा साथ मिला है। जनता जनार्दन सत्ता के साथ चली। हालांकि, भाजपा से बागी दयाल प्यारी के तेवरों से भाजपा की जीत का मार्जिन बहुत कम रहा। भाजपा की क्षेत्रीय संतुलन बैठाते हुए महिला वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति काम कर गई।

Trending Videos


गिरिवार (पच्छाद) में भाजपा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। मंत्रियों, विधायकों और दिग्गज नेताओं के होते हुए भी इस इलाके में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहा। यहां भाजपा से बागी हुई दयाल प्यारी ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ाईं। गिरिपार से प्रत्याशी देने का भाजपा को पूरा फायदा मिला। यहां से मिली बढ़त अंत तक कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को सबसे अधिक फायदा क्षेत्रीय संतुलन साधने का मिला। गिरिवार से सुरेश कश्यप के सांसद बनने और गिरिपार से विधायक बनाने के मुद्दे को भाजपा ने खूब भुनाया। जानकारों की मानें तो टिकट आवंटन में भाजपा ने गिरिपार राजगढ़ क्षेत्र से महिला प्रतिनिधि को टिकट देकर दो निशाने साधे।

एक क्षेत्रीय संतुलन बैठाने का प्रयास किया तो दूसरा महिला को टिकट देकर महिला वोटरों को रिझाया। चुनाव परिणाम आए तो यही रणनीति भाजपा के काम आई। गिरिपार क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को मिली बढ़त अंतिम राउंड तक टूट नहीं पाई। सराहां व इसके आसपास के क्षेत्रों (गिरिवार एवं पच्छाद इलाका) में भाजपा के मंत्रियों और दिग्गज नेताओं की रणनीति भी काम नहीं आई।

भाजपा को 74 मतदान केंद्रों में मिली लीड

यहां दयाल प्यारी का रसूख भाजपा पर भारी पड़ गया। इस इलाके में दयाल प्यारी ने एक राउंड में लीड हासिल की जबकि तीन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। मतदान से पूर्व बन रही दयाल प्यारी के नाम की लहर को काटने के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने स्वयं मोर्चा संभाला। राजगढ़ में 15 अक्तूबर की रैली में विभिन्न संगठनों और वर्गों के प्रतिनिधियों से बैठक कर फीडबैक लिया और रणनीति बनाकर डैमेज कंट्रोल किया, जिसका पार्टी को फायदा मिला।

पच्छाद उपचुनाव में भाजपा को 74 मतदान केंद्रों व कांग्रेस को 39 मतदान केंद्रों में बढ़त हासिल हुई। निर्दलीय प्रत्याशी दयाल प्यारी ने भी 16 मतदान केंद्रों में बढ़त लेकर सबको चौंकाया। भाजपा को सबसे अधिक मत नेरी कोटली व बडू शरेरा में क्रमश: 285-285  की मिली। दुरंग 264 व सनौरा में 233 मतों की बढ़त मिली। कांग्रेस को सबसे अधिक 288 की बढ़त मलगन में, 204 की बढ़त घील पबियाना में हासिल हुई। निर्दलीय दयाल प्यारी ने सबसे अधिक जयहर में 156 की बढ़त ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed