Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे विधानसभा चुनाव
सीएम सुक्खू ने कहा कि 15 खोखाधारकों को पक्के खोखे दिए गए हैं। नगर निगम शिमला की तर्ज पर हमीरपुर नगर निगम कार्यालय बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर में रानी झांसी पार्क के पास नगर निगम की 13 दुकानों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने टाउनहॉल परिसर में नगर निगम के कार्यालय भवन का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि 15 खोखाधारकों को पक्के खोखे दिए गए हैं। नगर निगम शिमला की तर्ज पर हमीरपुर नगर निगम कार्यालय बनाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय का कार्यालय हमीरपुर शिफ्ट करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं और हमीरपुर के उपनिदेशक को इसके लिए जमीन चिहिन्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना नाम लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा
सीएम सुक्खू ने नाम लिए बिना परोक्ष रूप से एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि कई नेता आते हैं और मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेते हैं। अगर उन्होंने मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाया तो इसका नाम कांग्रेस नेता डॉ. राधाकृष्णन के नाम पर क्यों रखा गया है। क्यों भाजपा ने अपने किसी नेता के नाम से इस कॉलेज का नाम नहीं रखा। भाजपा के यह नेता अपना बीस वर्ष का इतिहास बताएं कि उन्होंने हमीरपुर और हिमाचल के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि एक डेढ़ माह में मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के निर्माणधीन कैंपस में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
भाजपा पांच गुटों में बंटी: सीएम
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बल्ह में एयरपोर्ट नहीं बना पाए। अब डबल इंजन की सरकार के दम पर विकास के दावे कर रहे हैं। भाजपा पांच गुटों में बंटी है और भाजपाई आपस में उलझे हैं। भाजपा के मौजूदा समय में 28 विधायक हैं लेकिन आगामी चुनावों में 16 भी जीत दर्ज नहीं कर पाएंगे। भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने वाली नहीं है। यदि गलती से जीती तो यह हमीरपुर और प्रदेश का दुर्भाग्य होगा। कहीं जीत भी गए तो कहीं जयराम ठाकुर को विधानसभा अध्यक्ष के पद से संतोष न करना पड़े, लेकिन प्रदेश की जनता प्रदेश की संपदा लुटाने वालों को कभी नहीं जिताएगी। भाजपा के नेताओं ने इन दिनों कांग्रेस को हिंदू होने का प्रमाणपत्र देने की दुकान खोल रखी है।
किन्नौर के अलावा कहीं भी अधिक नुकसान नहीं
सीएम सुक्खू ने कहा कि अभी प्रदेश में बारिश से किन्नौर के अलावा कहीं भी अधिक नुकसान नहीं है। किन्नौर में मंत्री जगत नेगी व्यवस्थाओं को मॉनिटर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन भूमि हीन के सरकारी भूमि पर दो बिस्वा अथवा एक मरला इस तरह के कब्जे हैं तो उन्हें यदि नियमित नहीं किया जा सका तो सरकार उन्हें लीज पर दे देगी ताकि वह गुजर-बसर कर सकें। पिछले माह कैबिनेट बैठक में साथ ही सरकारी जमीन पर कुछ कब्जों को नियमित करने की नीति पर भी फैसला लिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.