{"_id":"6a57524834338191dc0d54ea","slug":"video-hamirpur-primary-education-bachao-nyay-yatra-shimla-teachers-demands-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा हमीरपुर से शिमला रवाना, शिक्षकों ने उठाईं 25 मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा हमीरपुर से शिमला रवाना, शिक्षकों ने उठाईं 25 मांगें
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:56 PM IST
Link Copied
प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से निकाली जा रही 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' बुधवार को पांचवें दिन हमीरपुर से शिमला के लिए रवाना हुई। यात्रा का पक्का भरो क्षेत्र में स्थानीय प्राथमिक शिक्षकों और सेवानिवृत्त अध्यापकों ने स्वागत किया।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि संघ न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध सहित 25 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। उनका कहना है कि तीन वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद कई मांगों पर अब तक निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति लंबे समय से लंबित है, जिससे बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के कई सरकारी प्राथमिक विद्यालय एक ही शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों को शीघ्र भरने और प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
रमेश शर्मा ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से सरकार तक शिक्षकों की मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार प्राथमिक शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
इस दौरान देवेंद्र केवला, कृष्ण कुमार, बाबू राम, देशराज शर्मा सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।