{"_id":"645bb80d10ec0d69ae07c138","slug":"cm-sukhvindra-sukhu-met-rajeev-shukla-cabinet-expansion-again-discussed-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजीव शुक्ला से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू, मंत्रिमंडल विस्तार की फिर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजीव शुक्ला से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू, मंत्रिमंडल विस्तार की फिर चर्चा
Wed, 10 May 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 May 2023 08:59 PM IST
सार
सियासी विशेषज्ञ इस भेंट को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार व बोर्डों, निगमों में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियों से जोड़कर देख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। सुक्खू ने शुक्ला से सरकार और संगठन के मसलों पर मंत्रणा की। सियासी विशेषज्ञ इस भेंट को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार व बोर्डों, निगमों में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियों से जोड़कर देख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य में अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इन पदों को भरना अब जरूरी माना जा रहा है। प्रदेश में क्षेत्रीय, जातीय और अन्य सियासी संतुलन को साधते हुए मंत्रियों के इन पदों को भरने के लिए कांगड़ा, बिलासपुर जैसे जिलों को तरजीह मिल सकती है। इन जिलों से कई विधायक वरिष्ठता, क्षेत्रीय, जातीय समेत तमाम समीकरणों को साधते हुए मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर आज शिमला लौट सकते हैं सीएम सुक्खू
केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को शिमला लौट सकते हैं। वह केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष हिमाचल प्रदेश से जुडे़ मसलों को उठा सकते हैं। सुक्खू के शिमला लौटने के बाद वीरवार से राज्य सचिवालय में फिर से हलचल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन