सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DC Shimla said there is no shortage of gas petrol diesel in the district, do not store it unnecessarily

Himachal News: उपायुक्त शिमला बोले- जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं, अनावश्यक भंडारण न करें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 12 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति निरंतर जारी है। ये कहना है उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप का। पढ़ें पूरी खबर...

DC Shimla said there is no shortage of gas petrol diesel in the district, do not store it unnecessarily
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जायजा लेते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति निरंतर जारी है। इसीलिए लोग इन चीजों का अनावश्यक भंडारण न करें। उपायुक्त वीरवार को यहां जिले के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति का जायजा ले रहे थे। इस बैठक में तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Trending Videos

जिला नियंत्रक को दें मिट्टी तेल व कोयले की मांग 
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए तेल विपणन कंपनियों द्वारा एलपीजी की आपूर्ति के सम्बन्ध में कुछ एहतियाती कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए प्रयुक्त होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर केवल अस्पतालों एवं शैक्षणिक संस्थानों को की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति में अस्थायी प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु इसके लिए वह दूसरे विकल्प के रूप में मिट्टी तेल व कोयले की मांग जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग शिमला, जिला शिमला के कार्यालय में देना सुनिश्चित करें ताकि, मांगा अनुसार उनको मिट्टी तेल व कोयले की आपूर्ति की जा सके। हालांकि, जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल तथा हाई स्पीड डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है तथा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से एलपीजी सिलेंडर या पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद या भंडारण न करें, क्योकि इससे कृत्रिम कमी उत्पन्न हो सकती है तथा अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार 25 दिनों के अंतराल के बाद ही की जा सकेगी। उपभोक्ता निर्धारित समय अनुसार ही बुकिंग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह किया।

सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में रोजाना लें स्थिति का जायजा
उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी वालों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, वर्तमान में होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपयोग की भी जांच करने के निर्देश दिए।
 

उन्होंने सभी एसडीएम को पेट्रोल पंप पर स्टॉक की और आरक्षित कोटा की भी निरंतर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में मिट्टी तेल की आवश्यकता का भी आकलन करे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की रोजाना स्थिति का जायजा लिया जाना आवश्यक है। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल या डीजल कैन में न दिया जाए ताकि इन चीज़ों का अनावश्यक भंडारण न हो।

यह भी रहे उपस्थित
बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेंद्र धीमान, एफएसओ अनीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed