{"_id":"6add2a250f341df39b051493","slug":"defects-found-in-28-coaches-sent-for-the-kalka-shimla-heritage-track-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व धरोहर: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक के लिए पहुंचे 28 कोचों में मिली गड़बड़ी, वापस भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व धरोहर: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक के लिए पहुंचे 28 कोचों में मिली गड़बड़ी, वापस भेजने की तैयारी
Sun, 25 Oct 2026 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कालका
अमर उजाला नेटवर्क, कालका
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:29 AM IST
सार
कालका यार्ड पहुंचे इन कोचों में कमियां सामने आने के बाद कोचों को रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर कराने के लिए तैयार किए गए नए 28 पैनोरमिक कोच तकनीकी खामियों के चलते फिलहाल नहीं चलाए जाएंगे। कालका यार्ड पहुंचे इन कोचों में कमियां सामने आने के बाद कोचों को रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इन्हें विशेष ट्रकों के जरिये सड़क मार्ग से भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरम्मत और दोबारा परीक्षण के बाद ही इन कोचों के संचालन का रास्ता साफ होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, कालका यार्ड में कुल 28 नए पैनोरमिक कोच पहुंचे थे। इनमें से पांच पहले ही कपूरथला भेजे जा चुके हैं, शेष भी वापस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोचों को ट्रकों पर लादकर फैक्ट्री तक पहुंचाया जा रहा है, जहां तकनीकी कमियों को दूर किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) के निरीक्षण के दौरान कोचों में कई तकनीकी कमियां सामने आई थीं। इनमें वातानुकूलन प्रणाली की कूलिंग क्षमता और यात्रियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं से जुड़ी खामियां शामिल हैं।
विज्ञापन