फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DFO ignored MLA; Anuradha Rana files complaint of breach of privilege.

Himachal News: डीएफओ ने नहीं सुनी विधायक की बात, अनुराधा राणा ने की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

Thu, 20 Aug 2026 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्थानीय डीएफओ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में की है। विधायक का आरोप है कि डीएफओ ने उनकी ओर से उठाए मामलों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
DFO ignored MLA; Anuradha Rana files complaint of breach of privilege.
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा( - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्थानीय डीएफओ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में की है। विधायक का आरोप है कि डीएफओ ने उनकी ओर से उठाए मामलों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। संपर्क करने पर भी उन्हें उचित जवाब नहीं दिया गया। अनुराधा ने इसे विधायक के विशेषाधिकारों का हनन बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में शिकायत मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से सचिव वन से मामले में जवाब मांगा है। वन सचिव संबंधित डीएफओ से जवाब लेकर उसे विधानसभा सचिवालय को भेजेंगे। इसके बाद आरोपों और डीएफओ के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ भी की थी शिकायत
अनुराधा राणा इससे पहले एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत कर चुकी हैं। विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार वह मामला अब सेटल हो चुका है। ऐसे में डीएफओ के खिलाफ शिकायत विशेषाधिकार हनन से जुड़ा उनका दूसरा मामला है, जिसमें उन्होंने किसी अधिकारी के व्यवहार को अपने विधायक पद के विशेषाधिकार से जोड़ा है। गौरतलब है कि वर्ष 2026-27 के लिए गठित विधानसभा की विशेषाधिकार एवं याचिका संबंधी व्यवस्था की अध्यक्षता स्वयं कुलदीप सिंह पठानिया कर रहे हैं। विधानसभा की समितियों के गठन की अधिसूचना में भी पठानिया को विशेषाधिकार समिति का सभापति बनाया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कुछ मामले सेटल हो चुके हैं, जबकि कई मामलों में अभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू सरकार के कार्यकाल में विशेषाधिकार की प्रमुख शिकायतें
नवंबर 2023 : मंत्री जगत सिंह नेगी और चार कांग्रेस विधायकों ने अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा सचिवालय में विशेषाधिकार और अवमानना संबंधी शिकायतें की थीं। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया।
मार्च 2024 : नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बजट सत्र के दौरान कथित हंगामे और सदन की मर्यादा प्रभावित करने को लेकर नौ भाजपा विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की। संबंधित विधायकों से जवाब मांगा गया।
2025 : विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।
दिसंबर 2025 : भाजपा के तीन विधायकों विपिन सिंह परमार, राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ कथित असंसदीय टिप्पणी को लेकर विशेषाधिकार का मामला उठाया।
जनवरी 2026 : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंडी के तत्कालीन उपायुक्त अपूर्व देवगन के खिलाफ प्रोटोकॉल संबंधी मामले में विशेषाधिकार का मुद्दा उठाया। संबंधित विभाग से जवाब मांगा गया।
2026 : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने तत्कालीन एसपी बद्दी इल्मा अफरोज के खिलाफ विधायक की कथित निगरानी और जासूसी तथा उनके ड्राइवर पर दबाव डालने के आरोपों को लेकर विशेषाधिकार का मामला उठाया। मामले में दोबारा जवाब मांगा गया।
 

विज्ञापन

मंत्रियों के सदन में दिए आश्वासनों की होगी निगरानी, एश्योरेंस कमेटी होगी गठित
 विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से सदन में दिए आश्वासनों के अमल की समीक्षा के लिए एश्योरेंस कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी देखेगी कि कैबिनेट मंत्रियों की ओर से सदन में किए एलान और दिए आश्वासनों को संबंधित विभागों ने लागू किया है या नहीं। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि पहले विधानसभा में एश्योरेंस कमेटी होती थी। बाद में आश्वासनों की समीक्षा का यह अतिरिक्त कार्य स्टैंडिंग कमेटी को सौंप दिया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में पठानिया ने बताया कि 14वीं विधानसभा का 12वां सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। मानसून सत्र का शुभारंभ 21 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस दिन पूर्व विधायक स्व. विजेंद्र सिंह और राम चंद भाटिया के प्रति शोकोद्गार किए जाएंगे। सत्र में 10 बैठकें होंगी। 27 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed