Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Diwali gift for HRTC employees: Management releases 5% DA; Deputy Chief Minister shares the update

एचआरटीसी कर्मियों को दिवाली का तोहफा: सरकार ने जारी किया पांच फीसदी डीए, बैठक में लिया फैसला

Fri, 06 Nov 2026 04:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

एचआरटीसी के करीब 11 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को दिवाली से पहले सरकार ने पांच फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Diwali gift for HRTC employees: Management releases 5% DA; Deputy Chief Minister shares the update
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के करीब 11 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को दिवाली से पहले सरकार ने पांच फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी कर दिया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीए जारी करने का निर्णय लिया। अब कर्मचारियों के बैंक खातों में डीए की राशि अलग से भेजी जाएगी। सरकार के इस फैसले से निगम कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

राज्य सरकार ने अक्तूबर में प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करने का फैसला लिया था, लेकिन एचआरटीसी कर्मचारियों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला था। शुक्रवार को निगम की ओर से कर्मचारियों के खातों में वेतन जारी किया गया, लेकिन इसमें पांच फीसदी डीए शामिल नहीं था। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई थी। कर्मचारी लंबे समय से डीए जारी करने की मांग उठा रहे थे। शुक्रवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की और कर्मचारियों को भी पांच फीसदी डीए जारी करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले ही उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने का निर्णय लिया था। पेंशनरों को डीए देने के बाद निगम कर्मचारी भी पांच फीसदी डीए जारी करने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी है। अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के पेंशनरों के बाद कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता जारी कर दिया गया है। वहीं, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता एचके शर्मा ने डीए जारी करने के फैसले पर उप मुख्यमंत्री और निगम के प्रबंध निदेशक का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed