Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly Winter Session: War of words between Sukhu and Jairam as proceedings begin on the third day

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सुक्खू-जयराम में नोकझोंक, जानें पूरा मामला

Wed, 18 Nov 2026 12:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जहां सदन के बाहर सत्तापक्ष व विपक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सदन के भीतर भी गतिरोध जारी रहा। सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन
Himachal Assembly Winter Session: War of words between Sukhu and Jairam as proceedings begin on the third day
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की बैठक 11:00 बजे शुरू हुई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए। विपक्ष की ओर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद जारी रखने का सुझाव दिया गया। प्रश्नकाल को शुरू करने को कहा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी ऐसा किया जा चुका है। पहले स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद करवाया जा चुका है। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव वापस ले सकता है तो प्रश्नकाल करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सुर्खियों में रहने के लिए ही चर्चा नहीं लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दस्तावेज हों तो उन्हें सभापटल पर रखा जाए।

विज्ञापन

 

Trending Videos

तथ्य होंगे तो कार्रवाई करने को तैयार: सीएम
केवल राजनीतिक स्कोर सेट करने के लिए चर्चा लानी है तो लाएं पर कम से कम तथ्य तो सामने लाएं। कोई भी कागज लाया जाएगा तो वह उस पर कार्रवाई करने को तैयार हैं। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जब काम रोको प्रस्ताव लाया तो चर्चा हुई है। भाजपा विपक्ष की भूमिका में है। लोकतंत्र में इसका बात करने का अधिकार है। विपक्ष ने क्या बोलना है, यह सरकार तय नहीं कर सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक शेर पढ़ा, 'सच्चाई छिप नहीं सकती बनावट के उसूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कागज के फूलों से।' आगे कहा कि पहले यह लोग काम रोको प्रस्ताव लाते हैं, फिर प्रश्नकाल चलाने को कहते हैं। इसके बाद राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed