फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal forest corporation employees federation babu ram president ops demand

Himachal News: बाबूराम बने वन निगम कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष, OPS बहाली और भर्ती पर फोकस

Sun, 19 Jul 2026 05:29 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। बाबूराम को अध्यक्ष और प्रीतम पाल ठाकुर को चेयरमैन बनाया गया है। महासंघ ने OPS बहाली, खाली पदों को भरने और कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाया है। संगठन जल्द मुख्यमंत्री और वन निगम प्रबंधन से मुलाकात करेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
himachal forest corporation employees federation babu ram president ops demand
वन निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ ने नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से बाबूराम को अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रीतम पाल ठाकुर को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिमला के कसुम्पटी स्थित एसडीए कॉम्प्लेक्स में निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन


बैठक में महासंघ ने पहली बार चेयरमैन और कानूनी सलाहकार के नए पद सृजित किए। प्रीतम पाल ठाकुर को चेयरमैन और हरीश ठाकुर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं, विक्रांत कदशोली को महासचिव, काहन चंद को उपाध्यक्ष, सौरव सिंह को संयुक्त सचिव, अर्जुन भकियांन को संगठन सचिव और विकास शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए जोन स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। दक्षिण क्षेत्र से जगत राम, उत्तरी क्षेत्र से हरभजन सिंह और सेंट्रल जोन से राजेंद्र कटवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा आरएनटी फैक्ट्री नाहन से प्रदीप नेगी और आरएनटी फैक्ट्री बिलासपुर से श्यामलाल को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के अधिकारों, सेवा शर्तों और निगम हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी।

ओपीएस बहाली और रिक्त पद भरना रहेगा मुख्य मुद्दा
नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूराम और चेयरमैन प्रीतम पाल ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली महासंघ की प्रमुख मांगों में शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने सरकार से काफी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं हो पाया है।

उन्होंने वन निगम में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया। महासंघ के अनुसार निगम में फॉरेस्ट गार्ड के 425 स्वीकृत पद हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 74 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। बड़ी संख्या में पद खाली होने से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।

महासंघ ने कहा कि वर्ष 2027 में बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में समय रहते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो निगम के नियमित कार्य प्रभावित हो सकते हैं। संगठन ने सरकार और निगम प्रबंधन से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा महासंघ
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और वन निगम के उपाध्यक्ष से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल OPS बहाली, खाली पदों को भरने, सेवा संबंधी समस्याओं और निगम के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगा।

महासंघ ने संकेत दिए हैं कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन की रणनीति तैयार कर सकता है। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed