{"_id":"6a97aeecf1eb9c2eca04f533","slug":"himachal-iit-mandi-student-found-hanging-in-his-room-no-note-found-at-the-scene-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आईआईटी मंडी का छात्र अपने कमरे में फंदे से लटका मिला, माैके से नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आईआईटी मंडी का छात्र अपने कमरे में फंदे से लटका मिला, माैके से नहीं मिला सुसाइड नोट
Wed, 02 Sep 2026 10:36 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:36 AM IST
सार
छात्र सोमवार शाम पीएचडी के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद से परेशान बताया जा रहा था। मंगलवार को जब उसने फोन उठाना और कमरे का दरवाजा खोलना बंद कर दिया तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी मंडी के एक छात्र का शव मंगलवार दोपहर कटौला में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र सोमवार शाम पीएचडी के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद से परेशान बताया जा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को जब उसने फोन उठाना और कमरे का दरवाजा खोलना बंद कर दिया तो परिजनों को चिंता हुई। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:40 बजे कटौला पंचायत के प्रधान महेश्वर सिंह ने सूचना दी कि कटौला स्कूल के समीप किराये पर रह रहा आईआईटी का छात्र काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने चिटकनी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो गुरप्रीत सिंह रस्सी के फंदे से लटका था। वह डलहौजी का रहने वाला था। आरएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन