{"_id":"6396187b858b9f36d334c616","slug":"himachal-news-former-minister-ramesh-dhwala-hits-out-at-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने जयराम ठाकुर पर फोड़ा हार का ठीकरा, ओपीएस पर ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने जयराम ठाकुर पर फोड़ा हार का ठीकरा, ओपीएस पर ये कहा
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व मंत्री और देहरा हलके से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला ने कहा कि ओपीएस को लेकर घोषणा पत्र में कुछ होता तो भाजपा की हार नहीं होती।
पूर्व मंत्री और देहरा हलके से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मंत्री और देहरा हलके से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हार का ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने दो टूक कहा कि हार के लिए हमारे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने ओपीएस को घोषणा पत्र में नहीं लिया। यदि भाजपा ने ओपीएस मांग को घोषणा पत्र में रखा होता तो आज स्थिति और होती। देहरा हलके से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला विस चुनाव में हार के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मंथन बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि ओपीएस को लेकर घोषणा पत्र में कुछ होता तो भाजपा की हार नहीं होती। देहरा हलके से अपनी हार पर बोलते हुए धवाला ने कहा कि देहरा में उन्हें प्रचार के लिए मात्र बीस दिन मिले जो कि पर्याप्त समय नहीं था। देहरा में कुछ लोगों ने भितरघात किया। इसकी वजह से भी पार्टी को नुकसान हुआ। चुनाव के दौरान संगठन के किसी भी व्यक्ति ने देहरा में बिखरे कार्यकर्ताओं को एक करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
धवाला ने विधायक होशियार सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में वह अपने आप को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का करीबी कहते रहे, लेकिन अब वह कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं। धवाला ने आरोप लगाया कि देहरा में उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने धन बल का खूब प्रयोग किया। जिसके चलते भी भाजपा देहरा से पिछड़ गई।
टिकट मिलने में देरी भी रही हार का कारण
रमेश धवाला ने कहा कि उन्होंने ज्वालामुखी विधानसभा से पांच चुनाव से लड़े और इस बार हाई कमान के आदेश पर देहरा हलके से चुनाव लड़ने के लिए आया, लेकिन टिकट मिलने में देरी के कारण उन्हें मात्र बीस दिन प्रचार के लिए मिले। जिस कारण वह चुनाव हार गए। धवाला ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें कांटों का ताज मिला है। घोषणा पत्र की मांगों को पूरा करना काफी मुश्किल है। इस समय प्रदेश की वित्तीय हालत ठीक नहीं हैं।