{"_id":"6aa0e2e9095339e8b9081ca6","slug":"himachal-pradesh-government-guest-houses-online-booking-24-rooms-rent-3000-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: दिल्ली-चंडीगढ़ से शिमला तक सरकारी गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग, 3,000 रुपये में मिलेगा कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: दिल्ली-चंडीगढ़ से शिमला तक सरकारी गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग, 3,000 रुपये में मिलेगा कमरा
Wed, 09 Sep 2026 10:12 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:12 AM IST
सार
हिमाचल सरकार ने नई दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चार सरकारी गेस्ट हाउसों के 24 कमरे आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इन कमरों का किराया 4,000 से घटाकर 3,000 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा बुक करना हुआ आसान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए नई दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चार सरकारी गेस्ट हाउसों के 24 कमरे ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि इन कमरों का किराया भी घटा दिया गया है। अब इनका किराया 4,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये प्रति कमरा प्रतिदिन होगा। इसमें सभी कर शामिल हैं।
विज्ञापन
इन कमरों की बुकिंग हिम अतिथि पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी। सरकार ने पहले ही हिमाचल भवन और हिमाचल सदन, नई दिल्ली, हिमाचल भवन, चंडीगढ़ और विली पार्क सर्किट हाउस, शिमला के 24 कमरों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए अधिसूचित कर दिया था। अब पोर्टल में जरूरी तकनीकी व्यवस्था पूरी होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
किस गेस्ट हाउस में कितने कमरे
हिमाचल भवन, नई दिल्ली – 7 कमरे
हिमाचल सदन, नई दिल्ली – 4 कमरे
हिमाचल भवन, चंडीगढ़ – 3 कमरे
विली पार्क सर्किट हाउस, शिमला – 10 कमरे
हिम अतिथि पोर्टल पर कमरे की बुकिंग आगमन की तारीख से अधिकतम तीन दिन पहले की जा सकेगी। बुकिंग तभी पक्की मानी जाएगी, जब 3,000 रुपये प्रति कमरे का शुल्क अग्रिम रूप से जमा कर दिया जाएगा। इसके लिए नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड, यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
24 घंटे पहले रद्द करने पर 10 फीसदी कटेगा
बुकिंग रद्द करने के लिए भी सरकार ने नियम तय किए हैं। यदि चेक-इन समय यानी दोपहर 12 बजे से 24 घंटे पहले बुकिंग रद्द की जाती है तो जमा कमरे के शुल्क में से 10 प्रतिशत काटकर शेष राशि वापस कर दी जाएगी। वहीं, यदि किसी कारण से सामान्य प्रशासन विभाग खुद बुकिंग रद्द करता है तो आवेदक को जमा की गई पूरी राशि वापस की जाएगी।
बाकी कमरों का किराया 1,200 रुपये
इन 24 कमरों को छोड़कर चारों सरकारी गेस्ट हाउसों के अन्य कमरों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन कमरों का किराया 1,200 रुपये प्रति कमरा प्रतिदिन, सभी करों सहित, पहले की तरह ही रहेगा।
सरकार के अनुसार उपलब्ध कमरों में से करीब 40 प्रतिशत कमरों की बुकिंग प्रत्येक कार्य दिवस दोपहर 12 बजे और शेष करीब 60 प्रतिशत कमरों की बुकिंग शाम 5 बजे सुनिश्चित की जा रही है। इससे आम लोगों को सरकारी गेस्ट हाउसों में कमरा लेने के लिए पहले से तय प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सुविधा मिल सकेगी।