{"_id":"6b03e6a1275b1cd2f40aa09d","slug":"himachal-technical-institutes-temporary-teacher-recruitment-engagement-policy-2026-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षक भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी, एंगेजमेंट पॉलिसी-2026 अधिसूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षक भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी, एंगेजमेंट पॉलिसी-2026 अधिसूचित
Mon, 23 Nov 2026 12:39 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने एंगेजमेंट पॉलिसी-2026 लागू की है। इसके तहत अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा से होगी। नियुक्तियां अधिकतम पांच वर्ष तक रहेंगी और नियमितीकरण का दावा नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विस्तार
प्रदेश के सरकारी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने ‘एंगेजमेंट पॉलिसी-2026’ अधिसूचित कर दी है। इसके तहत अब आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से खुली प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी नीति के तहत सहायक शिल्प अनुदेशक, सहायक व्याख्याता और जूनियर प्रोफेसर के पदों पर आवश्यकतानुसार नियुक्तियां होंगी। भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू रहेगा, लेकिन कोई नया नियमित पद सृजित नहीं होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। संस्थान की आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर निदेशक तकनीकी शिक्षा वर्ष दर वर्ष सेवा विस्तार दे सकेंगे, जो अधिकतम पांच वर्ष तक ही होगा। पांच वर्ष पूरे होने पर सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। ये नियुक्तियां अस्थायी और गैर-कैडर होंगी तथा चयनित शिक्षक भविष्य में नियमितीकरण या समायोजन का दावा नहीं कर सकेंगे। चयनित शिक्षकों को नियमित वेतनमान और भत्तों के बजाय निर्धारित मासिक मानदेय मिलेगा। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। यह नीति अधिसूचना की तिथि से तीन वर्ष तक प्रभावी रहेगी।
100 अंकों के आधार पर होगा प्रदर्शन का मूल्यांकन
अस्थायी शिक्षकों के प्रदर्शन का हर वर्ष 100 अंकों पर मूल्यांकन होगा, जिसमें शिक्षण गुणवत्ता, प्रयोगशाला प्रबंधन, अनुशासन और समय की पाबंदी शामिल हैं। 70 या अधिक अंक पाने वाले शिक्षक सेवा विस्तार के पात्र होंगे। 50 से 69 अंक वालों को सुधार का मौका मिलेगा, जबकि 50 से कम अंक आने पर सेवाएं समाप्त की जा सकेंगी।

10 दिन के नोटिस पर समाप्त हो सकेगी नियुक्ति
नीति के तहत शिक्षक या सक्षम प्राधिकारी 10 दिन का लिखित नोटिस या उसके बदले उतने दिनों का मानदेय देकर नियुक्ति समाप्त कर सकेंगे। वहीं, कदाचार, फर्जी दस्तावेज या असंतोषजनक प्रदर्शन पर उचित सुनवाई के बाद तत्काल सेवाएं समाप्त की जा सकेंगी।
नौ दिन की अनुपस्थिति पर नहीं कटेगा मानदेय
इन शिक्षकों को नियमित अवकाश नहीं मिलेगा, लेकिन संस्थान प्रमुख उचित कारण पर 12 महीने में अधिकतम नौ दिन की अनुपस्थिति की अनुमति दे सकेंगे। इस दौरान मानदेय नहीं कटेगा। इसके अलावा उन्हें सरकारी कार्य पर टीए-डीए, कानून के तहत मातृत्व-पितृत्व लाभ तथा पात्रतानुसार हिमकेयर या आयुष्मान भारत योजनाओं का लाभ मिलेगा।